1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय

राष्ट्रीय

कर्नाटक : बेंगलुरु में जुए के लती एक बैंक कर्मचारी ने लॉकर से चुराया 2.7 किग्रा सोना

बेंगलुरु, 15 फरवरी। बेंगलुरु में एक राष्ट्रीयकृत बैंक के असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर को कस्टमर के लॉकर से लगभग 2.7 किलोग्राम सोने के गहने चुराने और उन्हें ऑनलाइन बेटिंग और जुए के लिए गिरवी रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपित की पहचान 34 वर्षीय किरण कुमार के रूप में हुई है। खबर है […]

ICC टी20 विश्व कप : ईशान किशन के तूफानी पचासे के बाद गेंदबाज दहाड़े, पाकिस्तान को रौंद टीम इंडिया सुपर 8 में

कोलंबो, 15 फरवरी। सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया ने रविवार की रात कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पास फटकने की नौबत ही नहीं आने दी और एकतरफा मुकाबले में उसे 61 रनों से धोकर रख दिया। संयुक्त मेजबानों ने इसके साथ ही ICC टी20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप […]

38 देशों के साथ ट्रेड डील पर बोले पीएम मोदी-  ‘राजनीतिक स्थिरता ने भारत में निवेशकों का विश्वास बहाल किया’

नई दिल्ली, 15 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि राजनीतिक स्थिरता ने भारत में निवेशकों का विश्वास बहाल किया है। उन्होंने केंद्रीय बजट, अमेरिका और यूरोपियन यूनियन के साथ ट्रेड डील के बाद समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में यह बात कही है। इन दो बड़े घटनाक्रमों के बाद यह किसी मीडिया […]

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी नहीं शामिल होंगे, ओम बिरला करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली, 15 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के चलते मंगलवार (17 फरवरी) को बांग्लादेश में नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। केंद्र सरकार के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ढाका में प्रस्तावित समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंतरिम सरकार के मुखिया यूनुस ने भारत सहित […]

दिल्ली पुलिस ने AI Impact Summit के मद्देनजर जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, 16-20 फरवरी तक रहेगा डायवर्जन

नई दिल्ली, 15 फरवरी। दिल्ली पुलिस ने सोमवार से राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के मद्देनजर रविवार को 16 से 20 फरवरी तक के लिए एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। प्रगति मैदान के भारत मंडपम में पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन हो रहा है, जिसमें अलग-अलग देशों और सरकारों […]

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का एलान : ब्रह्मपुत्र के नीचे बनेगी दुनिया की दूसरी रेलवे अंडरवाटर टनल

गुवाहाटी, 15 फरवरी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को एलान किया कि ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे नुमालीगढ़ टनल दुनिया की दूसरी अंडरवाटर टनल होगी, जो रेल आवागमन को आसान बनाने में सक्षम होगी। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को पूर्वोत्तर में कनेक्टिविटी और रणनीतिक लॉजिस्टिक्स के लिए गेम-चेंजर बताया। गोहपुर-नुमालीगढ़ टनल की अनुमानित लागत […]

UP Politics: कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल, अखिलेश की मौजूदगी में ली सदस्यता

लखनऊ, 15 फरवरी। उत्तर प्रदेश की राजनीति में रविवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस छोड़ने के बाद नसीमुद्दीन के सपा में जाने की संभावना पहले से जताई जा रही थी। […]

रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिकी दावों पर एस जयशंकर बोले- रणनीतिक स्वायत्तता के लिए प्रतिबद्ध है भारत

म्यूनिख, 15 फरवरी। अमेरिका बार-बार इस बात के दावे कर रहा है कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है। इस बीच भारत ने अपनी स्ट्रेटेजिक ऑटोनॉमी सुनिश्चित करते हुए, वैश्विक स्तर पर यह साफ संदेश दिया है कि उसके ऊर्जा से जुड़े फैसले उपलब्धता, कीमत और जोखिम को ध्यान में रखकर […]

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज- अयोध्या का रेलवे स्टेशन भाजपा के ‘भ्रष्ट मॉडल’ का उदाहरण

लखनऊ 15 फरवरी। कन्नौज में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कन्नौज रेलवे स्टेशन को गोरखपुर रेलवे स्टेशन की तर्ज पर विकसित करने की सरकार की योजना को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से तंज कसते हुए कहा कि अयोध्या […]

कोडीन कफ सिरप मामले में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, आरोपी अमित यादव को किया गिरफ्तार, सीएम योगी ने सदन में दिखाई थी फोटो

वाराणसी, 15 फरवरी। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की लखनऊ इकाई ने कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध भंडारण और तस्करी के सिलसिले में वाराणसी से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान वाराणसी के मैदागिन निवासी अमित यादव के रूप में […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code