1. Home
  2. हिन्दी
  3. महत्वपूर्ण
  4. महत्वपूर्ण कहानियां

महत्वपूर्ण कहानियां

कोरोना संकट: केरल में पूर्ण लॉकडाउन की तैयारी, कर्नाटक में रिकॉर्ड 50 हजार से ज्यादा नए केस

नई दिल्ली, 6 मई। कोरोना संक्रमण के प्रकोप से देश के विभिन्न राज्यों में स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और वे कोरोना कर्फ्यू या लॉकडाउन लगाने को बाध्य हो रहे हैं। इस बीच केरल में लगातार दूसरी बार सत्ता में आई पिनराई विजयन की सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को […]

भारत में कोरोना संकट: संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ी, रिकॉर्ड 4.12 लाख से ज्यादा केस, 24 घंटे में 3980 मौतें

नई दिल्ली, 6 मई। कोरोना महामारी से जूझ रहे भारत में नए संक्रमितों की संख्या न सिर्फ फिर चार लाख के पार पहुंची वरन उसने अब तक का नया रिकॉर्ड भी बना दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को पूर्वाह्न आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दिनभर में 4,12,262 नए केस दर्ज किए […]

कोरोना संकट : रिजर्व बैंक ने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दी 50 हजार करोड़ की विशेष लिक्विडिटी सुविधा

नई दिल्ली, 5 मई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर से लड़ाई के बीच मार्च, 2022 तक कोविड-19 से संबंधित स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 50 हजार करोड़ रुपये की विशेष लिक्विडिटी सुविधा की घोषणा की है। इसके जरिए बैंक वैक्सीन मैन्युफैक्चर्स, वैक्सीन ट्रांसपोर्ट, निर्यातकों को आसान किस्तों पर लोन उपलब्ध कराएंगे। […]

ऑक्सीजन विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, केंद्र ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी

नई दिल्ली, 5 मई। कोरोना संक्रमण से मचे हाहाकार के बीच ऑक्सीजन की कमी का विवाद अब सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंच गया है। इस क्रम में केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें कोविड मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति पर दिए गए निर्देश का अनुपालन नहीं […]

कोरोना संकट : उत्तर प्रदेश में अब 10 मई की सुबह तक जारी रहेगा लॉकडाउन

लखनऊ, 5 मई। कोरोना की चेन तोड़ने के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में जारी लॉकडाउन की अवधि और बढ़ा दी है। नए आदेश के तहत अब सोमवार 10 मई की सुबह तक सारे प्रतिबंध लागू रहेंगे। पूर्व निर्धारित लॉकडाउन की अवधि गुरुवार छह मई को सुबह सात बजे खत्म होने वाली थी। […]

भारत में कोरोना संकट : रिकवरी दर में और सुधार, 24 घंटे में 3.20 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ

नई दिल्ली, 4 मई। भारत में व्याप्त भयावह कोरोना संक्रमण के बीच मरीजों की संख्या जहां लगातार कम हो रही है वहीं रिकवरी दर में सुधार देखने को मिला है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को पूर्वाह्न आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों कुछ ऐसा ही संकेत दे रहे हैं। मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे […]

राजस्थान : सुप्रीम कोर्ट से निजी स्कूलों को राहत, अभिभावकों को अब पूरी फीस देनी होगी

अजमेर, 3 मई। देश में व्याप्त कोरोना महामारी के वक्त आर्थिक तंगी से गुजर रहे हजारों निजी स्कूलों को उस समय राहत मिली, जब स्कूल फीस को लेकर अभिभावकों से चल रहे विवाद के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को स्कूल संगठन के पक्ष में अपना निर्णय सुना दिया। शीर्ष अदालत के इस फैसले […]

कुछ राज्यों में कम हो रहे कोरोना संक्रमण के मामले : स्वास्थ्य मंत्रालय

  नई दिल्ली, 3 मई। कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने भारत में हाहाकार मचा रखा है, हालांकि बीते कुछ दिनों से कुछ राज्यों में संक्रमण के मामलों में कमी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने सोमवार को अपराह्न यहां नेशनल मीडिया सेंटर में मीडिया को यह जानकारी दी। […]

सुप्रीम कोर्ट की चुनाव आयोग को दो टूक – अदालतों की टिप्पणी पर मीडिया की रिपोर्टिंग नहीं रोक सकते

नई दिल्ली, 3 मई। सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग से स्पष्ट रूप से कह दिया है कि उच्च न्यायालयों में सुनवाई के दौरान की जाने वाली टिप्पणी पर रिपोर्टिंग करने से मीडिया को नहीं रोका जा सकता। ज्ञातव्य है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच विधानसभा चुनाव कराए जाने पर मद्रास हाई कोर्ट […]

कर्नाटक के अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति बंद होने से 24 मरीजों की मौत, जांच के आदेश

बेंगलुरु, 3 मई। देश के अलग-अलग हिस्सों के अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने से कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की खबरें लगातार आ रही हैं। इस तरह का नया मामला कर्नाटक से सामने आया है, जहां रविवार को देर रात चामराजनगर के जिला अस्पताल में कुछ कोविड संक्रमितों सहित 24 मरीजों की मौत हो […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code