hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कोरोना संकट : रिजर्व बैंक ने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दी 50 हजार करोड़ की विशेष लिक्विडिटी सुविधा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > कोरोना संकट : रिजर्व बैंक ने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दी 50 हजार करोड़ की विशेष लिक्विडिटी सुविधा
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

कोरोना संकट : रिजर्व बैंक ने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दी 50 हजार करोड़ की विशेष लिक्विडिटी सुविधा

sanket
Last updated: May 5, 2021 9:23 pm
sanket
Published: May 5, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 5 मई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर से लड़ाई के बीच मार्च, 2022 तक कोविड-19 से संबंधित स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 50 हजार करोड़ रुपये की विशेष लिक्विडिटी सुविधा की घोषणा की है। इसके जरिए बैंक वैक्सीन मैन्युफैक्चर्स, वैक्सीन ट्रांसपोर्ट, निर्यातकों को आसान किस्तों पर लोन उपलब्ध कराएंगे। अस्पतालों, हेल्थ सर्विस प्रोवाइडर्स को भी इसका लाभ मिलेगा।

आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने बुधवार को यहां आहूत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस आशय की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘कोरोना की दूसरी लहर से अर्थव्यवस्था बड़े स्तर पर प्रभावित हुई है। इससे जुड़ीं स्थितियों पर आरबीआई की नजर बनी हुई है। दूसरी लहर के खिलाफ बड़े कदम उठाने की जरूरत है।’

शक्तिकांत दास ने कहा, ‘आरबीआई मौजूदा कोरोना की स्थिति की निगरानी जारी रखेगा। विशेष रूप से नागरिकों, व्यापारिक संस्थाओं और दूसरी लहर से प्रभावित संस्थानों के लिए अपने नियंत्रण के सभी संसाधनों और उपकरणों को तैनात करेगा।’

उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली लहर के बाद अर्थव्यवस्था में सुधार होता दिखने लगा था, लेकिन दूसरी लहर ने एक बार फिर विकट स्थिति पैदा कर दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अच्छे मानसून की वजह से गांवों में मांग बढ़ेगी।

गौरतलब है कि मंगलवार को 24 घंटे के भीतर 3.82 लाख से अधिक नए कोविड केस सामने आए, जो सोमवार की तुलना में करीब 28 हजार अधिक हैं। भारत में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि सिर्फ 15 दिनों में संक्रमण के 50 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इस समय देश में सक्रिय मामलों की संख्या 35 लाख के करीब है।

केंद्रीय बैंक ने केवाईसी को लेकर भी बड़ी छूट देते हुए वीडियो केवाईसी और नॉन फेस टू फेस डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन को बढ़ावा देने को कहा है। 25 करोड़ रुपये तक कर्ज लेने वाले व्यक्तिगत, छोटे उधारकर्ताओं को ऋण के पुनर्गठन का दूसरा मौका दिया गया है, बशर्ते उन्होंने पहली बार में इस सुविधा का लाभ न लिया हो।

You Might Also Like

फारूकी के पांच विकेट, गुरबाज और जदरान की बल्लेबाजी से अफगानिस्तान ने युगांडा को हराया
उत्तर प्रदेश : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह वेंटिलेटर पर शिफ्ट, रक्षा मंत्री राजनाथ और सीएम योगी अस्पताल पहुंचे
घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 250 अंक टूटा, निफ्टी 80 अंक कमजोर
महाराष्ट्र चुनाव : कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, अब तक 71 नाम घोषित
आबकारी नीति मामला: सिसोदिया की याचिका पर आज आ सकता है फैसला
TAGGED:Business newsRBI
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

August 8, 2026

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?