1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय

भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के सबसे महान समर्थकों में से एक थे मनमोहन: अमेरिका

वाशिंगटन/नई दिल्ली, 27 दिसंबर। अमेरिका ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुये कहा कि वह अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी के सबसे महान समर्थकों में से एक थे और उनके काम ने बहुत कुछ की नींव रखी जो पिछले दो दशकों में दोनों देशों ने मिलकर हासिल किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री […]

पाकिस्तान के हवाई हमले के बाद तालिबान ने किया हमले का एलान, 15000 लड़ाके युद्ध को निकले

काबुल/इस्‍लामाबाद, 26 दिसम्बर। पाकिस्‍तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों के अफगानिस्‍तान में पाकटीका प्रांत में चार जगहों पर जोरदार हवाई हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव गहराता जा रहा है। पाकिस्‍तानी सेना ने दावा किया है कि उसने अफगानिस्‍तान में तहरीक-ए-तालिबान (TTP) के आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया है। वहीं तालिबानी सरकार और […]

गाजा पट्टी पर इजरायली हवाई हमले में पांच पत्रकार समेत 10 की मौत, 20 घायल

यरूशलम, 26 दिसंबर। गाजा शहर के पास ज़िटौन के नजदीक एक घर पर इजरायली हवाई हमले में पांच फिलिस्तीनी मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए। अल जजीरा ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके अलावा गाजा में अल अवदा अस्पताल के पास इजरायली हवाई […]

कजाखस्तान : आपात लैंडिंग से पहले अजरबैजान एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 42 लोगों के मारे जाने की आशंका

अस्ताना, 25 दिसम्बर। अजरबैजान से रूस जा रहा अजरबैजान एयरलाइंस का एक विमान आज कजाखस्तान के अक्ताऊ शहर में आपात लैंडिंग के पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कजाखस्तान के आपात मंत्रालय ने हादसे में 42 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है। कजाख परिवहन मंत्रालय ने बताया कि अजरबैजान की राजधानी बाकू से ग्रोज्नी […]

रूस से युद्ध के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का दावा – ‘हमने किम जोंग के 3000 सैनिकों को मार गिराया’

कीव, 25 दिसम्बर। रूस के साथ पिछले 34 माह से जारी युद्ध के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने तीन हजार से ज्यादा उत्तर कोरियाई सैनिकों को मार गिराने का बड़ा दावा किया है। जेलेंस्की ने 23 दिसम्बर को जारी एक एक बयान में कहा कि रूस के कुर्स्क इलाके में रूसी सेना की तरफ […]

ICC चैम्पियंस ट्रॉफी का कार्यक्रम घोषित : भारत-पाकिस्तान की 23 फरवरी को दुबई में होगी मुलाकात

दुबई, 24 दिसम्बर। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान की मेजबानी में अगले वर्ष प्रस्तावित ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के कार्यक्रम की आज घोषणा कर दी। हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित किए जाने वाले टूर्नामेंट में भारत अपने सभी मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई शहर में खेलेगा और चिर प्रतिद्वंद्वी व गत चैम्पियन पाकिस्तान […]

बांग्लादेश अवामी लीग के 167 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जेसोर कोर्ट में किया सरेंडर

ढाका, 23 दिसंबर। बांग्लादेश की पूर्व सत्तारूढ़ पार्टी अवामी लीग के कुल 167 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हथियारों और विस्फोटकों से जुड़े चार मामलों में जेसोर अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। मीडिया रिपोर्टों में सोमवार को यह जानकारी दी गयी। न्यायाधीश ने 42 व्यक्तियों को जमानत दे दी, जबकि शेष को जेल भेज दिया […]

आतंकवाद के खिलाफ कुवैत का साथ पाकर पीएम मोदी स्वदेश लौटे, दोनों देशों के बीच रक्षा समेत 4 अहम समझौते

नई दिल्ली, 22 दिसम्बर। सीमा पार से जारी आतंकवाद के खिलाफ भारत को खाड़ी क्षेत्र के एक और देश कुवैत का साथ मिल गया है। 43 वर्षों बाद इस मध्य पूर्व देश के दो दिवसीय दौरे पर जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी बड़ी उपलब्धि के साथ रविवार देर रात स्वदेश लौट आए। […]

कुवैत के सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से नवाजे गए पीएम मोदी

कुवैत सिटी, 22 दिसम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत यात्रा के दूसरे व अंतिम दिन रविवार को बायन पैलेस में गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस क्रम में खाड़ी देश ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से सम्मानित किया। बायन पैलेस कुवैत में सत्ता का प्रतीक है और […]

कांगो: बुसिरा नदी में पलटी नौका, 38 लोगों की मौत, 100 से अधिक लापता

किंशासा। कांगो में क्रिसमस मनाने के लिए घर लौट रहे लोगों से भरी एक नौका के शुक्रवार देर रात बुसिरा नदी में पलट जाने से 38 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों एवं प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। नौका पलटने की यह घटना ऐसे समय में हुई […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code