1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय

पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार संपन्न, पार्थिव शरीर उनके पसंदीदा चर्च में दफनाया गया

वेटिकन, 26 अप्रैल। ईसाई कैथोलिक धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार शनिवार को पूरे धार्मिक रीति रिवाज के साथ संपन्न हो गया। वेटिकन ने कहा है कि उनके पार्थिव शरीर को उनके पसंदीदा चर्च रोम के सेंटा मारिया मैगिगोर बैसिलिका में दफना दिया गया है। हालांकि पोप को दफनाने की प्रक्रिया का सजीव प्रसारण नहीं […]

ईरान और यूएई ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की, बोले – ‘हम भारत के साथ’

नई दिल्ली, 26 अप्रैल। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद बिन नाह्यान ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और पहलगाम हमले की निंदा की। विदेश मंत्रालय एक बयान में यह जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया […]

सीमा पर तनाव के बीच बोले डोनाल्ड ट्रंप – ‘मैं भारत और पाकिस्तान दोनों के बहुत करीब हूं, हल निकाल लेंगे’

न्यूयॉर्क, 26 अप्रैल। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव हमेशा से रहा है तथा दोनों देश इसे आपस में किसी न किसी तरह सुलझा लेंगे। ट्रंप ने यह टिप्पणी पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बारे में सवाल किए […]

ईरान : बांदर अब्बास शहर के बंदरगाह पर भीषण विस्फोट में 5 लोगों की मौत, 700 से अधिक घायल

तेहरान, 26 अप्रैल। ईरान के बांदर अब्बास शहर के शाहिद राजाई बंदरगाह पर शनिवार को हुए भीषण विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 700 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ईरान के राहत और बचाव संगठन के प्रमुख ने अब तक कम से कम पांच लोगों की मौत की […]

श्रीलंकाई नौसेना ने रामेश्वरम के 14 मछुआरों को रिहा किया, पिछले माह हुई थी गिरफ्तारी

चेन्नई, 26 अप्रैल। श्रीलंकाई नौसेना ने उन 14 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है, जिन्हें पिछले माह अवैध रूप से सीमा पार से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मछुआरे शुक्रवार को विमान से चेन्नई पहुंचे, जहां से तमिलनाडु सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहनों के माध्यम से उन्हें उनके गृहनगर रामेश्वरम […]

सिंधु जल समझौता : बिलावल भुट्टो की गीदड़भभकी- भारत ने पानी रोका तो नदियों में खून बहेगा

इस्लामाबाद, 26 अप्रैल। पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) को स्थगित करने के भारत के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ‘पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी’ (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने धमकी दी कि अगर पानी रोका गया तो नदियों में खून बहेगा।‘द न्यूज’ की खबर में पूर्व विदेश मंत्री के हवाले […]

कांगो में बड़ा हादसा: स्वर्ण खदान ढहने से कम से कम 10 लोगों की मौत

गोमा, 25 अप्रैल। पूर्वी कांगो में विद्रोहियों के नियंत्रण वाले क्षेत्र में एक स्वर्ण खदान ढह जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। विद्रोहियों द्वारा नियुक्त दक्षिण किवु के ‘वाइस-गवर्नर’ दुनिया मसुम्बुको ब्वेन्गे ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि काबरे क्षेत्र की लुहिही खदान […]

Pahalgam Terror Attack: दुख के इस समय में भारत के साथ हैं, पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद ब्रिटेन की मंत्री ने कहा…

लंदन, 24 अप्रैल। ब्रिटेन की संस्कृति, मीडिया एवं खेल मंत्री लीसा नंदी ने पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए कुछ क्षण का मौन रखा और ब्रिटिश सरकार की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की। उनके मंत्रालय एवं लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा बुधवार शाम आयोजित एक संयुक्त कार्यक्रम […]

भारत ने रोका सिंधु जल समझौता, CCS बैठक में पाकिस्तानी उच्चायोग और अटारी बॉर्डर बंद करने का भी फैसला

नई  दिल्ली, 23 अप्रैल। भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के पहलगाम में मंगलवार को हुए जघन्य आतंकवादी हमले के बाद सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता तत्काल प्रभाव से रोकने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि इस आतंकी हमले में 26 निरीह पर्यटकों की जान जा चुकी है और […]

पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान का पहला बयान, बोले रक्षा मंत्री-हमारा कोई लेना-देना नहीं…

इस्लामाबाद, 23 अप्रैल। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान एक बार फिर बेनकाब हो गया है, लेकिन वहां की सरकार झूठ बोलने से बाज नहीं आ रही है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बयान सामने आया है, जिसमें कह रहे हैं कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पाकिस्तान का कोई लेना-देना नहीं […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code