1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. कांगो में बड़ा हादसा: स्वर्ण खदान ढहने से कम से कम 10 लोगों की मौत
कांगो में बड़ा हादसा: स्वर्ण खदान ढहने से कम से कम 10 लोगों की मौत

कांगो में बड़ा हादसा: स्वर्ण खदान ढहने से कम से कम 10 लोगों की मौत

0
Social Share

गोमा, 25 अप्रैल। पूर्वी कांगो में विद्रोहियों के नियंत्रण वाले क्षेत्र में एक स्वर्ण खदान ढह जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। विद्रोहियों द्वारा नियुक्त दक्षिण किवु के ‘वाइस-गवर्नर’ दुनिया मसुम्बुको ब्वेन्गे ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि काबरे क्षेत्र की लुहिही खदान ‘‘जलवायु परिवर्तन के कारण आई प्राकृतिक आपदा’’ के चलते बुधवार देर रात ढह गई।

दक्षिण किवु के पूर्व में स्थित इस क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन अक्सर होते रहते हैं। दक्षिण किवु रवांडा की सीमा से सटा हुआ है। कालेहे क्षेत्र में 2023 में अचानक आई बाढ़ में कम से कम 400 लोगों की मौत हो गई थी। ब्वेन्गे ने कहा कि चूंकि लुहिही एक अवैध खदान है इसलिए वहां कई अनियमितताएं थीं और श्रमिक सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।

विद्रोही अर्धसैनिक समूह ‘एम23’ के सत्ता में आने से पहले दक्षिण किवु के गवर्नर रहे जीन-जैक्स पुरुसी ने खदान के ढहने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और मलबे में फंसे कई शवों को अभी तक निकाला नहीं जा सका है। विद्रोहियों द्वारा नियुक्त ब्वेन्गे ने कहा कि कम से कम 10 लोग मारे गए हैं।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code