1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय

ओलम्पिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा पोलैंड में भी जूलियन वेबर के बाद दूसरा स्थान पा सके

चोरजोव (पोलैंड), 23 मई। लगातार दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता भारत के स्टार भाला प्रक्षेपक नीरज चोपड़ा शुक्रवार को यहां आयोजित ओरलेन जानुस कुसोसिन्स्की मेमोरियल प्रतियोगिता में भी जर्मनी के जूलियन वेबर के पीछे दूसरे स्थान पर रहे। THE FINAL STANDING HERE IN POLAND 🇵🇱 1st Julian Weber 🇩🇪 – 86.12m2nd Neeraj Chopra 🇮🇳 […]

बांग्लादेश में फिर होगा तख्तापलट? बढ़ते असंतोष के बीच अंतरिम सरकार के प्रमुख मो. यूनुस दे सकते हैं इस्तीफा

ढाका, 23 मई। पूर्व पीएम शेख हसीना के इस्तीफे और देश छोड़कर जाने के वर्षभर के अंदर ही बांग्लादेश एकबार फिर तख्तापलट के मुहाने पर जा खड़ा हुआ है। दरअसल, जनता में बढ़ते असंतोष और राजनीतिक गुटों के बीच आम सहमति की कमी के बीच अंतरिम सरकार के लीडर मोहम्मद यूनुस पद छोड़ने के बारे […]

ट्रंप ने एपल के CEO को दी धमकी, बोले – ‘भारत या कहीं और बनाए आईफोन तो लगा देंगे 25% टैरिफ

वॉशिंगटन, 23 मई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को आईफोन निर्माता कम्पनी एपल को बड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दूसरे देशों में आईफोन बनाकर अमेरिका में बेचे जाते हैं तो कम्पनी को 25 प्रतिशत टैरिफ देना होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट कर कहा कि […]

इस्लामाबाद की काररवाई के बाद भारत ने भी पाकिस्तानी विमानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने की अवधि बढ़ाई

नई दिल्ली, 23 मई। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ भारत और पाकिस्तान के बीच शुरू हुआ मिनी युद्ध भले ही अमेरिकी मध्यस्थता के बाद खत्म हो गया है और पिछले 13 दिनों से सीजफायर लागू है। लेकिन कई मुद्दों को लेकर अब भी रार जारी है। इस क्रम में दोनों देशों ने एक-दूसरे के विमानों के […]

राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस को दी बधाई

नई दिल्ली, 23 मई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘ऑस्ट्रेलियन लेबर पार्टी’ के नेता 57 वर्षीय रिचर्ड मार्लेस को ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के रूप में फिर से नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है। राजनाथ सिंह ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, ‘ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के […]

पाकिस्तान के नापाक इरादे फिर उजागर : तूफान में फंसे इंडिगो विमान की मदद से किया इनकार

नई दिल्ली, 23 मई। भारत से तनातनी के बीच पाकिस्तान के नापाक इरादे फिर उजागर हुए, जब उसने गत बुधवार को खराब मौसम के कारण गंभीर टर्बुलेंस का सामना करने वाले इंडिगो के विमान को लाहौर में इमरजेंसी लैंडिग के लिए मदद देने से साफ इनकार कर दिया था। अंततः श्रीनगर में विमान की आपात […]

भारत का तुर्किये को कड़ा संदेश – ‘पाकिस्तान से आतंकवाद को समर्थन बंद करने को कहें’

नई दिल्ली, 22 मई। भारत ने पाकिस्तान का समर्थन करने पर तुर्किये को कड़ा संदेश दिया है और उम्मीद जताई है कि वह पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद को समर्थन बंद करने और आतंकवादी तंत्र के खिलाफ काररवाई करने का ‘दृढ़तापूर्वक आग्रह’ करेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग […]

हर्ष गोयनका ने अदाणी ग्रुप की आर्थिक ताकत की तुलना पाक से की, बोले – ‘एक कम्पनी की ताकत, पूरे देश पर भारी, और वे हमसे लड़ने की हिम्मत रखते हैं!’

नई दिल्ली, 22 मई। जाने-माने उद्योगपति व आरपीजी एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष हर्ष गोयनका ने भारत व पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुछ ऐसे आंकड़े पेश कर दिए हैं, जो चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, हर्ष गोयनका ने X पर एक पोस्ट में कुछ आंकड़ों के साथ […]

अमेरिका में इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या, राष्ट्रपति ट्रंप ने की कड़ी निंदा

वॉशिंगटन, 22 मई। अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन डीसी में बुधवार की रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब  कैपिटल यहूदी म्यूजियम के पास इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अमेरिका की होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम ने इसकी पुष्टि की है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना […]

भारत ने पाकिस्तान को फिर दिया जवाब, 5 चौकियां और एक आतंकी लॉन्च पैड तबाह

नई दिल्ली, 22 मई। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक अभियान में जम्मू सीमा पर पांच पाकिस्तानी चौकियों के साथ आतंकवादियों का एक लॉन्चपैड नष्ट कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान और पीओके स्थित नौ आतंकी चौकियों को तबाह कर दिया था। इसके […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code