hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: अमेरिका में इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या, राष्ट्रपति ट्रंप ने की कड़ी निंदा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > अमेरिका में इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या, राष्ट्रपति ट्रंप ने की कड़ी निंदा
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

अमेरिका में इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या, राष्ट्रपति ट्रंप ने की कड़ी निंदा

Revoi Editor
Last updated: May 22, 2025 1:48 pm
Revoi Editor
Published: May 22, 2025
Share
SHARE

वॉशिंगटन, 22 मई। अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन डीसी में बुधवार की रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब  कैपिटल यहूदी म्यूजियम के पास इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अमेरिका की होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम ने इसकी पुष्टि की है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे यहूदी विरोधी कृत्य करार देते हुए कहा कि कट्टरता व नफरत के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं है।

क्रिस्टी नोएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आज रात वॉशिंगटन डीसी में यहूदी म्यूजियम के पास इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की नृशंस हत्या कर दी गई। हम इस घटना की जांच कर रहे हैं और जल्द ही ज्यादा जानकारी साझा करेंगे।’

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह एक पूर्व नियोजित हमला प्रतीत होता है। गोली मारने के बाद, बंदूकधारी मोटरसाइकिल पर भाग गया। अब इस मामले में खुद एफबीआई भी शामिल हो गई है और जांच तेज कर दी गई है।

‘फ्री फिलिस्तीन’ के नारे लगाए

पुलिस और एफबीआई की ज्वॉइंट टेररिज्म टास्क फोर्स इस मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध हमलावर के दाढ़ी थी और वह नीली जैकेट और नीली जींस पहने हुए था। तीन वरिष्ठ कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने एनबीसी न्यूज को बताया कि एक संदिग्ध ने गिरफ्तारी के दौरान ‘फ्री फिलिस्तीन’ के नारे लगाए।

हालांकि अब तक ये स्पष्ट नहीं है कि पकड़ा गया संदिग्ध वही हमलावर है,जिसने कर्मचारियों की हत्या की। एक गवाह के हवाले से जोश क्रौशार (ज्यूइश इनसाइडर) ने बताया कि गोलीबारी के बाद एक व्यक्ति ने म्यूजियम के अंदर आकर ‘फ्री फिलिस्तीन’ चिल्लाया और एक केफियाह (फिलिस्तीनी स्कार्फ) निकाला, जिसके बाद पुलिस उसे बाहर लेकर गई। सीबीएस न्यूज के अनुसार, शूटर माने जा रहे एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक ‘पर्सन ऑफ इंटरेस्ट’ से पुलिस पूछताछ कर रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

एफबीआई के फील्ड ऑफिस के सामने हुई घटना

डीसी पुलिस के अनुसार, यह गोलीबारी एफबीआई के वॉशिंगटन फील्ड ऑफिस के सामने हुई, जो म्यूजियम के नजदीक स्थित है। इजराइली दूतावास अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर मामले की जांच में जुटा है। दूतावास की ओर से एक प्रवक्ता ने बताया कि इजराइल के राजदूत इस घटना में शामिल नहीं थे और न ही घटना के वक्त उस स्थान पर मौजूद थे। घटना के बाद अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी और वॉशिंगटन डीसी की कार्यवाहक अटॉर्नी जीनिन पिरो मौके पर पहुंचीं। उन्होंने स्थिति का जायज़ा लिया और सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की।

नफरत और कट्टरपंथ का अमेरिका में कोई स्थान नहीं : ट्रंप

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइली दूतावास कर्मचारियों की हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, ‘डीसी में हुईं ये भयानक हत्याएं स्पष्ट रूप से यहूदी-विरोधी भावना पर आधारित हैं। अब ये खत्म होनी चाहिए! नफरत और कट्टरपंथ का अमेरिका में कोई स्थान नहीं है। पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना। बहुत दुख की बात है कि ऐसी चीजें हो सकती हैं! भगवान आप सभी का भला करे!’

उधर अमेरिकन ज्यूइश कमेटी (AJC) के सीईओ टेड डोइच ने एक बयान में कहा कि उनकी संस्था उस शाम म्यूजियम में एक कार्यक्रम आयोजित कर रही थी। उन्होंने कहा, ‘हम स्तब्ध हैं कि इस तरह की अकल्पनीय हिंसा हमारे कार्यक्रम स्थल के बाहर हुई। हम इस समय पुलिस द्वारा दी जाने वाली जानकारी का इंतज़ार कर रहे हैं और हमारी संवेदनाएं पूरी तरह पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।’

इजराइल के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत डैनी डैनन ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘वॉशिंगटन डीसी के यहूदी संग्रहालय के बाहर हुए इस घातक हमले को एक अमानवीय यहूदी विरोधी आतंकवादी घटना के रूप में देखा जाना चाहिए। इसमें इजराइली दूतावास के कर्मचारी भी घायल हुए हैं।’

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे वॉशिंगटन डीसी के नॉर्थवेस्ट इलाके में उस स्थान से दूर रहें, जहां यह घटना हुई। फिलहाल जांच जारी है और संदिग्ध की तलाश की जा रही है। कानून प्रवर्तन एजेंसियां इसे एक संभावित घृणा अपराध मानकर भी जांच कर रही हैं।

You Might Also Like

भाजपा किसी की सगी नहीं… अखिलेश यादव ने BJP को बताया ‘इस्तेमाली’, कहा- पहले इस्तेमाल करें….
मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल, कांग्रेस मुख्यालय से शुरु होगी अंतिम यात्रा
आईपीएल -17 : कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीसरी बार जीती ट्रॉफी, एकतरफा फाइनल में SRH को 8 विकेट से शिकस्त दी
ગુજરાતમાં ધો-10ના વિદ્યાર્થીઓને એક સપ્તાહમાં અપાશે માર્કશીટ
ओवैसी की फेसबुक पोस्ट से मचा बवाल, कहा- ‘भारत के मुसलमानों का मुगलों से रिश्‍ता नहीं लेकिन उनकी बीवियां कौन थीं’
TAGGED:AMERICAPresident Trump strongly condemnsTwo Israeli embassy employees killed
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

August 8, 2026

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?