1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय

फ्रेंच ओपन चैम्पियन ज्वेरेव बोले- ‘यह जीत मेरे लिए काफी अहम, इसने मुझे अब थोड़ी आजादी दी’

पेरिस, 7 जून। जर्मन दिग्गज अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रोलां गैरो की उस लाल बजरीयुक्त सतह पर रविवार की देर शाम अपनी सबसे शानदार जीत हासिल की, जहां उन्हें पिछले 10 प्रयासों में कई बार दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट यानी फ्रेंच ओपन के सवा […]

ज्वेरेव ने रोलां गैरो में पहले ग्रैंड स्लैम खिताब के साथ रचा इतिहास, फ्रेंच ओपन ट्रॉफी उठाने वाले ओपन युग के पहले जर्मन पुरुष

पेरिस, 7 जून। जर्मन टेनिस दिग्गज एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने रविवार की देर शाम यहां रोलां गैरो की लाल बजरीयुक्त सतह पर करिअर के पहले ग्रैंड स्लैम खिताब के साथ इतिहास रचा और ओपन युग में फ्रेंच ओपन ट्रॉफी उठाने वाले जर्मनी के पहले पुरुष एकल चैम्पियन बन बैठे। THE WAIT IS OVER 🏆#RolandGarros pic.twitter.com/i1PL0lkgAf — […]

जयशंकर से मुलाकात के बाद बोले नेपाली विदेश मंत्री- भारत के साथ खुले दिल से सीमा विवाद सुलझाना चाहता है नेपाल

नई दिल्ली, 7 जून। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने रविवार को कहा कि भारत के साथ सीमा विवाद को काठमांडू कूटनीति के माध्यम से सुलझाना चाहता है क्योंकि अगर दोनों पक्ष ”खुले दिल” से एक साथ बैठें तो कोई भी समस्या बहुत बड़ी नहीं है। खनाल ने कहा कि नेपाल की नयी सरकार […]

विदेश मंत्री जयशंकर नेपाली समकक्ष संग बैठक के बाद बोले- सीमा सुरक्षा बनाए रखने के लिए दोनों देश कर रहे परस्पर सहयोग

नई दिल्ली, 6 जून। विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने शनिवार की शाम राष्ट्रीय राजधानी में अपने नेपाली समकक्ष शिशिर खनाल के साथ एक बैठक के दौरान कहा कि भारत व नेपाल अपनी लंबी व खुली सीमा पर सुरक्षा बनाए रखने के लिए घनिष्ठ सहयोग कर रहे हैं। साथ ही दोनों देश संकट के समय […]

भारत ने तीसरी बार जीती अंडर-18 एशिया कप हॉकी, फाइनल में मेजबान जापान परास्त, आशीष की लगातार दूसरी हैट्रिक

काकामिगाहारा (जापान), 6 जून। अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी आशीष तानी पुर्ति की लगातार दूसरी हैट्रिक भारत के लिए कारगर साबित हुई, जिसने शनिवार को यहां पुरुष अंडर-18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में मेजबान जापान को 4-1 से हराने के साथ तीसरी बार सर्वजेता का गौरव अर्जित किया। 𝐅𝐎𝐑 𝐓𝐇𝐄 𝐁𝐀𝐃𝐆𝐄. 𝐅𝐎𝐑 𝐓𝐇𝐄 𝐓𝐑𝐈𝐂𝐎𝐋𝐎𝐔𝐑. 𝐅𝐎𝐑 𝐈𝐍𝐃𝐈𝐀. […]

कुवैत में हवाई यातायात फिर शुरू : ईरानी हमलों के बाद लगी अस्थायी रोक हटाई गई

कुवैत सिटी, 6 जून। खाड़ी देश कुवैत में हवाई यातायात फिर शुरू कर दिया गया है। इससे पहले ईरानी हमलों के बाद सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया था। कुवैत के सिविल एविएशन डायरेक्टरेट ने शनिवार दोपहर यह जानकारी दी। कुवैती अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा स्थिति को देखते […]

अंडर-18 एशिया कप हॉकी : पुरुष वर्ग में पाकिस्तान को हरा भारत फाइनल में, महिलाएं पेनाल्टी शूटआउट में चीन से हारीं

काकामिगाहारा, 5 जून। अंडर-18 एशिया कप हॉकी टूर्मामेंट में शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में मुकाबलों में भारतीय टीमों का मिश्रित भाग्य रहा। इस क्रम में भारतीय पुरुष टीम ने जहां पाकिस्तान को 5-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। वहीं महिलाओं ने कड़े संघर्ष में शक्तिशाली चीन को निर्धारित समय तक 2-2 की […]

ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया ‘अच्छा दोस्त’, कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

वॉशिंगटन, 5 जून। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना “अच्छा दोस्त” बताते हुए कहा कि अमेरिका और भारत के बीच जल्द ही व्यापार समझौता हो सकता है। व्हाइट हाउस में कोयला और ऊर्जा नीति पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत की शुल्क (टैरिफ) व्यवस्था […]

वाराणसी में ब्रिक्स कार्य समूह की बैठक : 11 देशों के 30 से ज्यादा मेहमान हुए शामिल

वाराणसी, 4 जून। देश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक राजधानी  काशी में गुरुवार से ब्रिक्स सांस्कृतिक कार्य समूह की बैठक शुरू हुई। दो दिवसीय ब्रिक्स बैठक में पहले दिन 11 देशों के 30 से ज्यादा मेहमान शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। स्थानीय ताज होटल में आयोजित बैठक के दौरान […]

टैरिफ चोरी रोकने के लिए ट्रंप का नया आदेश, आयातकों और विदेशी कंपनियों की होगी गहन जांच

वॉशिंगटन, 4 जून। अमेरिका में सामान भेजने वाली विदेशी कंपनियों की अब कड़ी जांच होगी। टैरिफ चोरी और नकली या अवैध सामान पर सख्त कार्रवाई होगी और नियम तोड़ने वालों के लिए अमेरिका में व्यापार करना मुश्किल हो सकता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक व्यापक कार्यकारी आदेश (एग्जीक्यूटिव ऑर्डर) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code