hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: प्रधानमंत्री मोदी, शाह और नड्डा सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं ने प्रभात झा के निधन पर जताया शोक
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > प्रधानमंत्री मोदी, शाह और नड्डा सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं ने प्रभात झा के निधन पर जताया शोक
महत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

प्रधानमंत्री मोदी, शाह और नड्डा सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं ने प्रभात झा के निधन पर जताया शोक

Vinayak Barot
Last updated: July 26, 2024 2:02 pm
Vinayak Barot
Published: July 26, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 26 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और जे पी नड्डा सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन पर शोक जताया और पार्टी संगठन को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की। राज्यसभा के पूर्व सदस्य प्रभात झा का शुक्रवार सुबह गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में झा के निधन शोक जताते हुए कहा, ‘‘मैंने उनकी कार्यशैली को बहुत करीब से देखा है कि संगठन को सशक्त बनाने में उन्होंने किस प्रकार सक्रिय भूमिका निभाई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जनसेवा के अपने कार्यों के साथ ही उन्होंने पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में भी अमूल्य योगदान दिया। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों को मेरी संवेदनाएं।’’

शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। राष्ट्र व संगठन को निःस्वार्थ भाव से अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले प्रभात झा जी ने मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।’’ केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि झा ने राज्यसभा सदस्य के रूप में हमेशा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा, ‘‘दुःख की इस घड़ी में पूरी भाजपा उनके परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।’’

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि झा का संपूर्ण जीवन जनसेवा और संगठन को समर्पित रहा और उनका जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा, ‘‘शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें और दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।’’ मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले झा बाद में भाजपा में शामिल हो गए और 2010 में पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बने।

झा 2008 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए और 2020 तक उच्च सदन में रहे। उन्होंने 2015 में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता केके मिश्रा समेत अन्य नेताओं ने झा के निधन पर दुख व्यक्त किया।

You Might Also Like

फीफा विश्व कप : गत उपजेता क्रोएशिया क्वार्टर फाइनल में, जापान पेनाल्टी शूटआउट में परास्त
उत्तर प्रदेश : सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल और बेटी कोरोना पॉजिटिव
कुख्यात खालिस्तानी आतंकी कश्मीर सिंह गलवड्डी को NIA ने मोतिहारी से किया गिरफ्तार
महंगाई से जनता को राहत देने की बजाय गुमराह करने वाले मुद्दों पर दिया जा रहा ध्यान : कमलनाथ
केरल : सबरीमाला में मासिक पूजा के लिए खुला भगवान अयप्पा मंदिर
TAGGED:amit shahJ.P.NADDApm modi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

August 7, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?