1. Home
  2. कारोबार

कारोबार

अमेरिका और कनाडा के निवेशकों ने दिखाई रुचि, योगी सरकार के साथ किए 19,265 करोड़ रुपये के MoU साइन

लखनऊ, 4 जनवरी। उत्तर प्रदेश में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले राज्य सरकार को अमेरिका और कनाडा के निवेशकों से कई आशय पत्र मिले हैं। आठ निवेशकों ने प्रदेश सरकार के साथ 19,265 करोड़ रुपए के समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर भी किए हैं। बुधवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार […]

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश करेंगी केंद्रीय बजट

नई दिल्ली, 2 जनवरी। वर्ष 2023 के लिए संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने और छह अप्रैल को समाप्त होने की संभावना है। इस क्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी और सत्र का पहला भाग 10 फरवरी तक चलने की उम्मीद है। […]

वित्त मंत्रालय ने नव वर्ष में दी खुशखबरी – दिसम्बर 2022 में जीएसटी राजस्व बढ़कर 1.49 लाख करोड़

नई दिल्ली, 1 जनवरी। नव वर्ष पर केंद्र सरकार के लिए नई खुशखबरी है। वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है कि दिसम्बर, 2022 में जीएसटी राजस्व 15 प्रतिशत बढ़कर 1.49 लाख करोड़ रुपये से अधिक हुआ है। नवम्बर महीने में सालाना आधार पर यह11 प्रतिशत बढ़कर करीब 1.46 लाख करोड़ रुपये रहा था। वित्त मंत्रालय […]

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की चेतावनी – निजी क्रिप्टोकरेंसी से आएगा अगला वित्तीय संकट

नई दिल्ली, 21 दिसम्बर। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को चेतावनी दी कि अगला वित्तीय संकट निजी क्रिप्टोकरेंसी से आएगा और उनका अब भी मानना ​​है कि क्रिप्टोकरेंसी को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए क्योंकि क्रिप्टोकरेंसी का कोई अंतर्निहित मूल्य नहीं है और व्यापक आर्थिक व वित्तीय स्थिरता के लिए जोखिम […]

नीदरलैंड्स और अमेरिका बनेंगे यूपी के बड़े औद्योगिक साझेदार, निवेश प्रस्तावों से भरने लगी झोली

लखनऊ, 18 दिसम्बर। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत निवेश लाने विदेश गई टीमों को यूपी में उद्योग लगाने के प्रस्ताव लगातार मिल रहे हैं। मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों से लेकर वेस्ट टू एनर्जी (कूड़े से ऊर्जा) यूनिट, वेलनेस सेंटर, ईको टूरिज्म रिसॉर्ट और आईटी सेंटर कई बड़ी इकाइयों की स्थापना के लिए करार किए गए हैं। जिस […]

अब पुराने वाहन भी होंगे BH सीरीज में रजिस्टर्ड, सड़क परिवहन मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर। देश में अब पुराने वाहनों पर भी बीएच सीरीज के नंबर मिल सकेंगे। अब तक केवल नई गाड़ियों पर ही इस सीरीज के नंबर रजिस्टर्ड कराए जा रहे थे। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कुछ बदलावों के साथ नई अधिसूचना जारी कर दी है। करीब एक माह पहले ड्राफ्ट […]

भारत को वर्ष 2030 तक 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर के कपड़ा निर्यात का लक्ष्य प्राप्त करने का भरोसा : पीयूष गोयल

वाराणसी, 14 दिसम्बर। केंद्रीय कपड़ा, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत को वर्ष 2030 तक 100 बिलियन अमेरीकी डॉलर के कपड़ा निर्यात लक्ष्य को प्राप्त करने का विश्वास है। धार्मिक नगरी में लगभग एक माह से जारी काशी तमिल संगमम् के तहत आयोजित […]

संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद को दी जानकारी – बीएसएनएल की आमदनी 5 वर्षों में घटी 6000 करोड़ रुपये

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की आय पिछले पांच वर्षों के दौरान 6000 करोड़ रुपये कम हो गई है, लेकिन अब भी उसका घाटा पहले जितना ही बना हुआ है। इस कारण केंद्र सरकार को अब भी किसी करिश्मे की उम्मीद है कि शायद बीएसएनएल फिर से अपने पैरों पर खड़ा […]

बर्नार्ड अर्नाल्ट अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स, एलन मस्क दूसरे पायदान पर खिसके

नई दिल्ली, 13 दिसम्बर। टेस्ला कम्पनी के मालिक एलन मस्क अब दुनिया के नंबर एक अमीर शख्स नहीं रहे। विश्व के शीर्षस्थ अमीरों की सूची में एलन मस्क को दूसरे स्थान पर धकेलते हुए बर्नार्ड अर्नाल्ट अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। मस्क की संपत्ति में 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा की […]

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट बढ़ाकर 6.25 फीसदी किया, चालू वित्त वर्ष के लिए वृद्धि दर का अनुमान घटाया

नई दिल्ली, 7 दिसम्बर। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति ने नीतिगत दर रेपो में 0.35 फीसदी की और वृद्धि कर दी है। इसके साथ ही रेपो दर बढ़कर 6.25 फीसदी हो गई। आरबीआई ने इसी क्रम में चालू वित्त वर्ष (2022-23) के लिए देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code