1. Home
  2. कारोबार

कारोबार

मुख्यमंत्री योगी की घोषणा – यूपी में आ रहा है 32.92 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट

लखनऊ, 10 फरवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां वृंदावन योजना में प्रारंभ  यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए दावा किया कि राज्य को 32.92 लाख करोड़ के निवेश का प्रस्ताव मिला है, जबकि सरकार ने लक्ष्य 23 लाख करोड़ रुपये रखा था यानी लक्ष्य से […]

मुकेश अंबानी ने यूपी में 75,000 करोड़ के निवेश का किया एलान, एक लाख से अधिक को मिलेगा रोजगार

लखनऊ, 10 फरवरी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने यहां प्रारंभ यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के पहले दिन शुक्रवार को बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि उनकी कम्पनी अगले चार वर्षों के दौरान यूपी में 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस क्रम में एक लाख से अधिक लोगों को […]

एलआईसी को बड़ा फायदा : दिसम्बर तिमाही में शुद्ध लाभ उछलकर 8334 करोड़ रुपये जा पहुंचा

नई दिल्ली, 9 फरवरी। सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कम्पनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसम्बर तिमाही में कई गुना उछलकर 8,334.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक वर्ष पहले इसी तिमाही में कम्पनी का शुद्ध लाभ 235 करोड़ रुपये था। एलआईसी ने शेयर बजार को दी गई सूचना […]

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा – ‘आज के समय में भारतीय बैंकों का आकार, उनकी क्षमता काफी मजबूत’

मुंबई, 8 फरवरी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने अडानी समूह मामले में बुधवार को कहा कि देश के बैंक इतने बड़े और मजबूत हैं कि उनपर ऐसे मामलों का असर नहीं पड़ेगा। अमेरिकी वित्तीय शोध और निवेश कम्पनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के मद्देनजर अडानी समूह की कम्पनियों को बैंकों की […]

PhonePe से अब विदेशों में भी Payment की सुविधा, जानिए कैसा है नया फीचर  

नई दिल्ली, 7 फरवरी। भारत के सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म में से एक फोनपे (PhonePe) ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है। फोन पे के इस नए फीचर से यूजर्स न सिर्फ भारत में बल्कि दूसरे देशों में भी आसानी से यूपीआई के जरिए पेमेंट कर सकेंगे। यानी फोन पे […]

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं – पहले भी वापस हो चुके हैं FPO, भारत की छवि और स्थिति पर कोई प्रभाव नहीं

नई दिल्ली, 4 फरवरी। अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप की कम्पनियों के शेयरों में आई भारी गिरावट की वजह से बीते दिन देश की संसद में विपक्ष ने जमकर हंगामा मचाया। गिरते शेयरों की वजह से अडानी ग्रुप के मार्केट कैपिटलाइजेशन में जबर्दस्त गिरावट आई है। फिलहाल अडानी के मामले पर […]

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा – भारतीय शेयर बाजार अच्छी तरह विनियमित है

मुंबई, 3 फरवरी। भारतीय शेयर बाजार में अडानी समूह की सूचीबद्ध कम्पनियों के गिरते शेयरों को लेकर भारतीय राजनीति में बड़ी हलचल दिख रही है और संसद के बजट सत्र के दौरान विपक्षी दलों ने लगातार दूसरे दिन इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग को लेकर जबर्दस्त हंगामा किया। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री […]

अडानी ग्रुप का बड़ा फैसला : 20 हजार करोड़ का FPO रद, वापस होंगे निवेशकों के पैसे

अहमदाबाद, 1 फरवरी। अडानी ग्रुप ने भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए 20 हजार करोड़ रुपये का एफपीओ रद कर दिया है। बुधवार की शाम अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के बोर्ड की बैठक में यह फैसला किया गया। निवेशकों के हितों का रक्षा करना कम्पनी का उद्देश्य : गौतम अडानी अडानी ग्रुप के चेयरमैन […]

बजट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं वित्त मंत्री निर्मला – नई टैक्स प्रणाली अधिक आकर्षक, फिनटेक पर सरकार का फोकस

नई दिल्ली, 1 फरवरी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बुधवार को आम बजट पेश करने के बाद शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा बजट में दी गई प्राथमिकताओं को गिनाया और कहा कि इससे अर्थव्यवस्था को सभी सेक्टरों को लाभ होगा। निर्मला सीतारमण ने बताया कि बजट में […]

बजट 2023 : सोना महंगा तो साइकिल सस्ती, सरकार ने सिगरेट पीने वालों को लगाई चपत

नई दिल्ली, 1 फरवरी। अगले वर्ष प्रस्तावित आम चुनाव से पहले मोदी सरकार के आखिरी बजट में कई चीजों के दाम घटे तो कई चीजों की कीमतें बढ़ने से लोगों को मायूसी होगी। सरकार ने एलईडी टीवी से लेकर साइकिल तक के दाम घटाकर मध्य व निम्न वर्ग को राहत दी है तो दूसरी तरफ […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code