1. Home
  2. कारोबार

कारोबार

महंगाई से राहत : मार्च में खुदरा मुद्रास्फीति दर 15 माह के निचले स्तर 5.66 प्रतिशत पर

नई दिल्ली, 12 अप्रैल। खुदरा मुद्रास्फीति मार्च में 15 महीने के निचले स्तर 5.66 प्रतिशत पर आ गई। मुख्य रूप से खाने का सामान सस्ता होने से महंगाई दर घटी है। महत्वपूर्ण यह है कि मार्च में मुद्रास्फीति का आंकड़ा आरबीआई के संतोषजनक स्तर की ऊपरी सीमा छह प्रतिशत के भीतर है। भारतीय रिजर्व बैंक […]

एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख बोले – वैश्विक प्रतिकूलताओं के बावजूद भारत की आर्थिक वृद्धि दर अधिक जुझारू

मुंबई, 8 अप्रैल। निजी क्षेत्र के आवासीय ऋणदाता एचडीएफसी लिमिटेड के चेयरमैन दीपक पारेख ने कहा है कि वैश्विक प्रतिकूलताओं की वजह से भारत की आर्थिक वृद्धि दर के सुस्त पड़ने की आशंका के बावजूद देश दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में कहीं अधिक जुझारू है। वैश्विक आघातों के असर से भारत भी प्रभावित, जीडीपी […]

महानगर गैस लिमिटेड ने मुंबई में CNG और PNG के दाम घटाए

मुंबई, 7 अप्रैल। गेल इंडिया की अनुषंगी महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने अपने वितरण वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को सीएनजी की कीमत में आठ रुपये प्रति किलो कटौती और घरेलू पाइप रसोई गैस (पीएनजी) की कीमत में भी पांच रुपये प्रति यूनिट तक की कटौती करने की घोषणा कर दी। एमजीएल ने यह कदम घरेलू […]

आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा – बैंकिंग प्रणाली और अधिक संकट की ओर बढ़ रही

नई दिल्ली, 7 अप्रैल। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने चेतावनी दी कि सिलिकॉन वैली बैंक और क्रेडिट सुइस के बचाव के बाद बैंकिंग प्रणाली और अधिक संकट की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि एक दशक तक आसान धन और केंद्रीय बैंकों से तरलता की बाढ़ ने ‘लत’ और […]

नए वित्त वर्ष के पहले ही दिन महंगाई का झटका – अमूल दूध के दाम में दो रुपये की बढ़ोतरी

अहमदाबाद, 1 अप्रैल। नए वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले ही दिन गुजरात के लोगों को महंगाई का झटका लगा, जब राज्य में अमूल दूध ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी।  इसके साथ ही अमूल ताजा, शक्ति, टी स्पेशल, काउ मिल्क, चा माजा, स्लिम एंड स्ट्रीम, ए टू काउज मिल्क, बफेलो मिल्क समेत […]

फार्मा कम्पनियों पर एक्शन – केंद्र सरकार ने नकली दवा बनाने वाली 18 कम्पनियों के लाइसेंस किए रद

नई दिल्ली, 28 मार्च। भारत सरकार ने ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) की ओर से 20 राज्यों की 76 फार्मा कमपनियों के निरीक्षण के बाद सख्त कदम उठाया है और नकली दवाओं का निर्माण कर रहीं 18 फार्मा कम्पनियों के लाइसेंस रद कर दिए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दरअसल, […]

राहत : केंद्र सरकार ने पैन-आधार लिंकिंग की डेडलाइन पांचवीं बार बढ़ाई, अब 30 जून तक मिली छूट

नई दिल्ली, 28 मार्च। केंद्र सरकार ने जन सामान्य को राहत प्रदान करते हुए पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की अनिवार्यता की डेडलाइन पांचवीं बार बढ़ा दी है। इस बार पैन-आधार लिंकिंग की तिथि 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून तक कर दी गई है। आयकर विभाग की ओर से जारी आंकड़ों […]

हिंडनबर्ग रिसर्च ने अब जैक डोर्सी की भुगतान फर्म ब्लॉक इंक पर फोड़ा बम, 18 फीसदी गिरा स्टॉक

न्यूयॉर्क, 23 मार्च। अडानी ग्रुप के बाद हिंडनबर्ग रिसर्च ने ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी के नेतृत्व वाली भुगतान फर्म ब्लॉक इंक को निशाना बनाया गया है। हिंडनबर्ग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ब्लॉक (जिसे पहले स्क्वायर इंक. के नाम से जाना जाता था) में पिछले वर्ष की जांच से पता चला है कि कम्पनी […]

अलर्ट : पैन कार्ड को लेकर इन दो गलतियों से बचें अन्यथा लग सकता है 10 हजार का जुर्माना और 6 महीने की कैद

नई दिल्ली, 20 मार्च। पिछले कुछ दिनों से लगातार यह खबर प्रसारित की जा रही है कि पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी है। इसके लिए आखिरी तारीख 31 मार्च, 2023 है निर्धारित की गई है। अब पैन को लेकर एक और जानकारी सामने आ रही है। यदि कोई सरकार के इस […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code