1. Home
  2. अपराध

अपराध

पंजाब : सिद्धू मूसेवाला की हत्या के 7 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, अब तक नहीं कर पाई हमलावरों की पहचान

चंडीगढ़, 5 जून। मानसा के जवाहरके गांव में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को सात दिन बीत चुके हैं, पुलिस अब भी हमलावरों की पहचान को लेकर अनजान है। मूसेवाला के घर मूसा गांव से लेकर अपराध स्थल तक विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने अब उस […]

उत्तर प्रदेश : वाराणसी सीरियल ब्लास्ट केस में आतंकी वलीउल्लाह दोषी करार, 6 जून को सजा पर फैसला

गाजियाबाद/वाराणसी,4 जून। धार्मिक नगरी वाराणसी में 16 वर्ष पूर्व हुए सीरियल बम ब्लास्ट के मामले के मुख्य आरोपित आतंकी वलीउल्लाह उर्फ टुंडा को दोषी करार दिया गया है। उसकी सजा पर अदालत छह जून को फैसला करेगी। जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश चंद्र शर्मा ने बताया कि गाजियाबाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिन्हा की […]

हैदराबाद गैंगरेप केस : पुलिस ने की सभी 5 आरोपितों की पहचान, 2 नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार

हैदराबाद, 4 जून। दक्षिणी राज्य तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के पॉश जुबली हिल्स इलाके में गत 28 मई को नाबालिग किशोरी के साथ हुई गैंगरेप की घटना में पुलिस ने सभी पांच आरोपितों की पहचान कर ली है और उनमें दो नाबालिग सहित तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पीड़िता के पिता ने […]

तेलंगाना : हैदराबाद में नाबालिग के साथ गैंगरेप, 5 नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज

हैदराबाद, 3 जून। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक नाबालिग किशोरी के साथ पिछले शनिवार (28 मई) को एक कार के अंदर कॉलेज के छात्रों ने कथित रूप से गैंगरेप किया। बताया जा रहा है कि एक विधायक के बेटे सहित सभी पांच आरोपित नाबालिग हैं। 17 वर्षीया किशोरी अपने दोस्त के साथ पब गई […]

लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली पुलिस के सामने कबूला – हमारे गैंग ने ही सिद्धू मूसेवाला को मारा

नई दिल्ली, 3 जून। पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में आरोपित माने जा रहे कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। तिहाड़ जेल में बंद बिश्नोई ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में कबूल किया है कि मूसेवाला को उसके गैंग ने ही मरवाया है। हालांकि, इसमें उसका कोई हाथ […]

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड : दिल्ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्‍नोई को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया

नई दिल्‍ली, 31 मई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्‍नोई को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पूछताछ के लिए मंगलवार को रिमांड पर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिश्‍नोई को कोर्ट के जरिए एक दूसरे केस में पांच दिनों की रिमांड पर लिया गया था, लेकिन […]

यूपी : माफिया अतीक अहमद को हाई कोर्ट से झटका, बेटे की अग्रि‍म जमानत की अर्जी की खारिज

प्रयागराज, 31 मई। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने माफिया अतीक अहमद के बेटे अली उर्फ अली अहमद की पांच करोड़ की रंगदारी मांगने और जानलेवा हमले के मामले में अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति मो. असलम ने अली की अग्रिम जमानत अर्जी पर वरिष्ठ अधिवक्ता दयाशंकर मिश्र व अनिल तिवारी, अपर […]

पंजाब : नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में किया सरेंडर, रोड रेज मामले में हुई है एक वर्ष की सजा

पटियाला, 20 मई। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलते देख शुक्रवार को पटियाला सत्र अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सिद्धू के मीडिया सलाहकार सुरिंदर दल्ला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वह न्यायिक हिरासत में हैं। अब मेडिकल जांच व […]

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित आयोग ने बहुचर्चित 2019 हैदराबाद एनकाउंटर को बताया फर्जी

हैदराबाद, 20 मई। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित आयोग ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के शम्साबाद क्षेत्र में ढाई वर्ष पूर्व हुए पुलिस एनकाउंटर को फर्जी माना है। आयोग का कहना है कि इस एनकाउंटर में कुछ पुलिसवाले भी दोषी पाए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस रिपोर्ट को सार्वजनिक कर इस पर आगे की काररवाई […]

रोड रेज केस : नवजोत सिंह सिद्धू को सरेंडर करने के लिए चाहिए और समय, कोर्ट ने कहा – मुख्य न्यायाधीश के पास जाइए

नई दिल्ली, 20 मई। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 1988 के रोड रेज मामले में एक साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी स्वास्थ्य स्थिति के  आधार पर आत्मसमर्पण करने के लिए और समय मांगा है। अदालत ने इसके जवाब में उन्हें भारत के मुख्य […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code