1. Home
  2. अपराध

अपराध

पैगंबर मोहम्मद विवाद : पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी के सिर कलम करने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

हैदराबाद, 30 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिर कलम करने की धमकी देते हुए सोशल मीडिया पर कथित तौर पर एक पोस्ट करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। हैदराबाद पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि […]

राजस्थान के डीजीपी का खुलासा – उदयपुर हत्याकांड का आतंकी कनेक्शन, हत्यारों का पाकिस्तान से था संपर्क

उदयपुर, 29 जून। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मोहन लाल लाठर ने बुधवार को खुलासा किया कि उदयपुर हत्याकांड मामले का आतंकी कनेक्शन है, जिसमें मुख्य आरोपित गौस मोहम्मद ने वर्ष 2014-15 में पाकिस्तान में 45 दिन ट्रेनिंग ली थी। मौजूदा समय वह आठ मोबाइल नंबरों से पाकिस्तान से लगातार संपर्क में था। गौरतलब है […]

उदयपुर हत्याकांड : कन्हैया लाल ने पुलिस से मांगी थी सुरक्षा, जमानत के बाद भी मिल रही थीं धमकियां

राजस्थान, 29 जून। उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल तेली की क्रूर हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हर तरफ इस बर्बर घटना की निंदा हो रही है। देश के कई मुस्लिम संगठनों ने भी इसकी सार्वजनिक रूप से निंदा की है। केंद्र सरकार ने हत्या की जांच की जिम्मेदारी जहां एनआईए […]

उदयपुर हत्याकांड : गृह मंत्रालय ने एनआईए को सौंपी जांच की जिम्मेदारी, राज्य सरकार गठित कर चुकी है एसआईटी

नई दिल्ली, 29 जून। गृह मंत्रालय ने उदयपुर में एक दर्जी की जघन्य हत्या की जांच की जिम्मेदारी बुधवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंप दी। मंत्रालय के निर्देशानुसार एनआईए यह भी पता लगाएगा कि मामले में किसी संगठन का जुड़ाव या अंतरराष्ट्रीय संलिप्तता है अथवा नहीं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने अपने ट्विटर […]

राजस्थान : उदयपुर में दर्जी की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, मासूम बेटे ने नूपुर शर्मा के समर्थन में किया था पोस्ट

उदयपुर, 28 जून। उदयपुर शहर में आज दिल दहला देने वाली वारदात से सनसनी फैल गई, जब धानमंडी थाना क्षेत्र के मालदास स्ट्रीट में दो आतताइयों ने दर्जी का काम करने वाले एक दुकानदार की कटार से दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या कर दी। दोनों आरोपित मोहम्मद रियाज और गौस मोहम्मद गिरफ्तार बताया जा रहा है […]

यूपी : 90 दिनों में 20 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, कभी बिजली कर्मी बनकर तो कभी बैंक अधिकारी

लखनऊ, 25 जून। कोरोना संक्रमण के दौरान लगी पाबंदियों के बाद से ऑनलाइन बैंकिंग सिस्टम पर निर्भरता बढ़ गई है। साइबर अपराधियों ने इसी का फायदा उठाया और तीन महीने के अंदर इन अपराधियों ने लोगों की मेहनत से कमाई के 20 करोड़ रुपये हड़प लिए। इस दौरान 130 मुकदमे भी दर्ज हुए। ठगी होने […]

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड : लॉरेंस बिश्नोई कड़े सुरक्षा घेरे में पंजाब पहुंचा, कोर्ट में पेशी के बाद 7 दिनों की पुलिस रिमांड

चंडीगढ़, 15 जून। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य सूत्रधार माने जा रहे कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई को कड़े सुरक्षा घेरे में लेकर पंजाब पुलिस राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बुधवार तड़के पंजाब पहुंची। दो बुलेटप्रूफ गाड़ियों और 50 सुरक्षाकर्मियों के पहरे में पंजाब लाया गया बिश्नोई बिश्नोई को दो बुलेटप्रूफ गाड़ियों और 50 सुरक्षाकर्मियों […]

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड : दूसरा शूटर संतोष जाधव साथी सहित गुजरात से गिरफ्तार

पुणे, 13 जून। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुणे पुलिस ने एक और आरोपित शूटर संतोष जाधव को उसके एक साथी नवनाथ सूर्यवंशी सहित गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले सौरभ महाकाल को पुणे से ही गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने संतोष को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताया है। इसके […]

जम्मू-कश्मीर – वीडियो में VFX के जरिए नूपुर शर्मा का सिर कलम करने वाला कश्मीरी यूट्यूबर गिरफ्तार, वीडियो डिलीट कर मांगी माफी

श्रीनगर, 11 जून। भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा का सिर कलम करने का चित्रण करने वाला वीडियो बनाने और फिर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में एक कश्मीरी यूट्यूबर को श्रीनगर में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सामाजिक सौहार्द भंग करने और जनता के बीच भय पैदा करने के आरोप […]

दिल्ली पुलिस का खुलासा – लॉरेंस बिश्नोई ही सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड

नई दिल्ली, 9 जून। दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मास्टरमाइंट तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ही है और उसके इशारे पर ही उसके साथियों ने पंजाब में गोलियां बरसाकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की थी। गोल्डी बरार ने अपने गुर्गों के हाथों इस घटना […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code