hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महाराष्ट्र : पूर्व मंत्री अनिल देशमुख पर हमले की घटना में 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > महाराष्ट्र > महाराष्ट्र : पूर्व मंत्री अनिल देशमुख पर हमले की घटना में 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्रचुनावराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

महाराष्ट्र : पूर्व मंत्री अनिल देशमुख पर हमले की घटना में 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Revoi Editor
Last updated: November 19, 2024 4:57 pm
Revoi Editor
Published: November 19, 2024
Share
SHARE

मुंबई, 19 नवम्बर। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता अनिल देशमुख की कार पर बीती रात किए गए पथराव के संबंध में चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नारखेड से चुनावी सभा से लौटते वक्त पथराव में हुए घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल देशमुख नारखेड गांव में एक जनसभा में भाग लेने के बाद रात करीब आठ बजे कटोल लौट रहे थे, तब कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया। इस पथराव में एनसीपी नेता घायल हो गए। देशमुख को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस बीच एनसीपी (SP) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हुई इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कटोल के समीप जलालखेडा रोड पर बेलफाटा के पास अनिल देशमुख की गाड़ी पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पथराव किया, जिसमें वह घायल हो गये और उन्हें तत्काल कटोल सिविल अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नागपुर के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) हर्श पोद्दार ने बताया कि इस मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए हत्या के प्रयास के आरोप में चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर तकनीकी साक्ष्य एकत्र करने के लिए गई।

पोद्दार ने बताया कि कटोल के उप-पुलिस अधीक्षक मामले की जांच कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जिलाधिकारी ने भी घटनास्थल का दौरा किया। पोद्दार ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

वहीं राकांपा (एसपी) के प्रवक्ता वेदप्रकाश आर्य ने इस घटना की निंदा करते हुए मामले की उच्च-स्तरीय जांच किए जाने और देशमुख के परिवार को पुलिस सुरक्षा दिए जाने की मांग की थी। आर्य ने एक बयान में कहा, ‘कटोल के बेलफाटा बिष्णुर में कुछ लोगों ने अनिल देशमुख की कार पर हमला किया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। पहले कटोल में उनका इलाज कराया गया, लेकिन गंभीर चोट होने के कारण उन्हें नागपुर स्थानांतरित कर दिया गया है।’

उन्होंने दावा किया कि उनके राजनीतिक विरोधियों को अपनी हार का आभास हो गया था, इसलिए उन्होंने इस तरह के कायरतापूर्ण हमले का सहारा लिया। अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख राकांपा (एसपी) के टिकट पर कटोल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चरणसिंह ठाकुर से है।

You Might Also Like

शानदार पहल: यूपी में पुलिसकर्मियों को भीषण गर्मी से मिलेगी मिलेगी राहत, AC हेलमेट का ट्रायल शुरू
ट्रंप, जेलेंस्की और अन्य यूरोपीय नेताओं के बीच हुई बैठक, US राष्ट्रपति ने पुतिन को फोन
संचालनात्मक स्तर की चर्चा के लिए नौसेना के कमांडर कोच्चि में
गोवा: शिरगांव में श्री लैराई ‘जात्रा’ के दौरान मची भगदड़, 7 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
जम्मू-कश्मीर: डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी, अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकले आतंकी
TAGGED:Anil Deshmukhattack on DeshmukhCase registered against 4 unknown peopleFormer ministerMAHARASHTRA
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
देश-विदेशहिन्दी

यूपी : सपा सांसद डॉ. एसटी हसन बोले- भाजपा अगर दोबारा सत्ता में आई तो हम नहीं कर सकेंगे दूसरी शादी

sanket
sanket
December 7, 2021
बॉलीवुड : रणबीर कपूर की शादी पर आया कटरीना और दीपिका का रिएक्शन, पुराने दोस्त के लिए कही यह बात
ઉત્તરાખંડ રાજ્યમાં પીએમ મોદીએ ‘નમામિ ગંગે મિશન’ હેઠળ 6 યોજનાઓનું લોકાર્પણ કર્યું
छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि पर राष्ट्र-विरोधी नारे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे : सीएम एकनाथ शिंदे
‘ભારત’ આતંક મુક્ત માહોલમાં પાકિસ્તાન સાથે વાતચીત કરવા તૈયારઃએસ જયશંકર
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?