चेन्नई, 6 सितम्बर। कप्तान ईशान किशन के नाबाद शतकीय प्रहार (111 रन, 135 गेंद, एक छक्का, 14 चौके) एवं उनकी अगुआई में अन्य बल्लेबाजों के आकर्षक प्रहारों से पूर्व क्षेत्र ने रविवार से यहां प्रारंभ दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले ही दिन खुद को 400 रनों के निकट ला खड़ा किया। हालांकि एमए चिदांबरम स्टेडियम में मेहमानों को तिलक वर्मा की अगुआई वाले दक्षिण क्षेत्र के लचर क्षेत्ररक्षण का भी सहारा मिला। इस क्रम में स्टंप्स उखाड़े गए तो पूर्व का स्कोर चार विकेट पर ही 385 रनों तक जा पहुंचा था।
क्रीज पर अब तक उतरे एक छोड़ सभी बल्लेबाजों ने बिखेरी चमक
देखा जाए तो सिक्के की उछाल जीतने वाले दो बार के पूर्व चैम्पियन पूर्व क्षेत्र की, जिसने अंतिम बार 2013 में ट्रॉफी जीती थी, ओर से पहले दिन सुदीप कुमार घरामी (छह रन) को छोड़ क्रीज पर उतरे अन्य सभी बल्लेबाजों ने चमक बिखेरी।
4️⃣,6️⃣,4️⃣
Vaibhav Sooryavanshi on the charge with some delightful shots 🔥
The 50-run stand also comes up between Vaibhav and Abhimanyu Easwaran 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/KQf5Km69nk#DuleepTrophy | #SZvEZ pic.twitter.com/0XLR4LI50R
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 6, 2026
इस क्रम में शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों – अभिमन्यु ईश्वरन (72 रन, 86 गेंद, एक छक्का, 10 चौके), किशोरवय सनसनी वैभव सूर्यवंशी (44 रन, 37 गेंद, एक छक्का, पांच चौके) व शिखर मोहन (85 रन, 120 गेंद, तीन छक्के, नौ चौके) के बाद किशन व कुमार कुशाग्र (नाबाद 63 रन, 75 गेंद, पांच छक्के, चार चौके) ने मेजबान गेंदबाजों की जमकर खबर ली।
East Zone openers Vaibhav Sooryavanshi and Abhimanyu Easwaran put on a solid 100-run stand 👌
East Zone are 133/2 at lunch with Sudip Kumar Gharami and Shikhar Mohan at the crease!
Watch 🎥 snippets of the opening partnership 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/KQf5Km69nk… pic.twitter.com/Pxt2beBWli
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 6, 2026
अभिमन्यु व वैभव ने पहले विकेट पर जोड़े 100 रन
दरअसल, अभिमन्यु व वैभव ने पहले विकेट पर 15 ओवरों के भीतर ही 100 रनों की भागीदारी कर दी। वैभव ने अपने कुछ दर्शनीय स्ट्रोक्स से स्टेडियम में मौजूद लगभग 10 हजार दर्शकों का मनोरंजन भी किया। हालांकि वामहस्त पेसर चामा मिलिंद (2-57) ने वैभव को लौटाकर यह भागीदारी तोड़ दी तो अपने 31वें जन्मदिन पर 28वें प्रथम श्रेणी शतक के करीब पहुंच रहे अभिमन्यु भी लंच (2-133) के ठीक पहले रन आउट हो गए।
Chama Milind struck on the stroke of tea to dismiss the set Shikhar Mohan (85) 🙌
East Zone go into tea at 246/4!
Scorecard ▶️ https://t.co/KQf5Km69nk#DuleepTrophy | #SZvEZ pic.twitter.com/x7fOUMaVki
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 6, 2026
किशन व कुशाग्र के बीच 144 रनों की अटूट साझेदारी
दूसरे सत्र में जल्द ही 147 पर सुदीप के रूप में तीसरा विकेट भी गिर गया। लेकिन इसके बाद शिखर मोहन व ईशान के बीच 94 रनों की भागीदारी आ गई। चाय (4-246) के ठीक पहले मिलिंद ने शिखर मोहन को अपना दूसरा शिकार बनाया तो ईशान के साथ कुशाग्र अड़ गए। दोनों के बीच खेल समाप्ति तक पांचवें विकेट के लिए 26.4 ओवरों में 144 रनों की अटूट साझेदारी हो चुकी थी। इस दौरान किशन ने जहां अपना 10वां प्रथम श्रेणी शतक जड़ा वहीं प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने 4000 रन भी पूरे किए।
💯 for Ishan Kishan 👏
He brings it up in style 💥
The East Zone captain leading from the front with a superb knock 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/KQf5Km69nk#DuleepTrophy | #SZvEZ pic.twitter.com/ql9el4G60Q
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 6, 2026
वर्ष 2023 के विजेता दक्षिण क्षेत्र की बात करें तो उसके गेंदबाजों की निराशा का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि मुख्य पेसर मोहम्मद सिराज के तीनों स्पेल में पूरी तरह से बेअसर रहे। उन्होंने कुल 14 ओवरों में 96 रन दिए और एक भी सफलता हाथ नहीं लगी। मिलिंद के अलावा त्रिपूर्ण विजय ने एक विकेट के लिए 114 रन खर्च किए।


