hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: केंद्रीय बजट 2026-27 में रेलवे को बड़ी सौगात : 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > केंद्रीय बजट 2026-27 में रेलवे को बड़ी सौगात : 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा
राष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

केंद्रीय बजट 2026-27 में रेलवे को बड़ी सौगात : 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा

Revoi Editor
Last updated: February 1, 2026 2:25 pm
Revoi Editor
Published: February 1, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 1 फरवरी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है। रेलवे, विमानन और जल परिवहन क्षेत्रों के लिए कई बड़ी और दूरगामी घोषणाएं की गई हैं, जिनका उद्देश्य कनेक्टिविटी बढ़ाना, लॉजिस्टिक्स लागत कम करना और आर्थिक विकास को गति देना है।

प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर में वाराणसी-सिलीगुड़ी रूट भी शामिल

केंद्रीय बजट 2026 में रेलवे को लेकर एक अहम फैसला लेते हुए सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा की गई है। इन कॉरिडोरों के जरिए देश के प्रमुख औद्योगिक और आर्थिक केंद्रों को तेज और आधुनिक रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर में मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी शामिल हैं।

अगले 5 वर्षों में 20 नए जलमार्ग भी चालू किए जाएंगे

वित्त मंत्री ने इसके साथ ही घोषणा की कि अगले पांच वर्षों में 20 नए जलमार्ग चालू किए जाएंगे। इसकी शुरुआत ओडिशा के नेशनल वॉटरवे-5 से होगी, जो तालचेर और अंगुल जैसे खनिज-समृद्ध क्षेत्रों को कलिंगनगर औद्योगिक केंद्र और पारादीप व धमरा बंदरगाहों से जोड़ेगा। इससे पर्यावरण के अनुकूल और कम लागत वाले कार्गो मूवमेंट को बढ़ावा मिलेगा।

पर्यावरण के अनुकूल और सतत यात्री परिवहन को बढ़ावा देने तथा विकास के सेतु के रूप में कार्य करने के लिए 7 उच्च-गति रेल कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे:

💠 मुंबई–पुणे
💠 पुणे–हैदराबाद
💠 हैदराबाद–बेंगलुरु
💠 हैदराबाद–चेन्नई
💠 चेन्नई–बेंगलुरु
💠 दिल्ली–वाराणसी
💠 वाराणसी–सिलीगुड़ी

-… pic.twitter.com/zqMB2KxYJi

— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) February 1, 2026

अंतरदेशीय जलमार्गों को मजबूत करने के लिए वाराणसी और पटना में शिप रिपेयर और मेंटेनेंस से जुड़ा एक आधुनिक इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही समुद्री विमान के लिए वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) योजना शुरू करने की भी घोषणा की गई है।

एमएसएमई के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का ग्रोथ फंड का एलान

बजट 2026 में छोटे और मझोले उद्योगों (एमएसएमई) के लिए सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपये का ग्रोथ फंड लाने का एलान किया है। इससे उद्यमियों को अपने कारोबार के विस्तार में मदद मिलेगी। इसके अलावा, टेक्सटाइल सेक्टर को भी विशेष प्रोत्साहन देने की बात कही गई है, जिससे रोजगार और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

इंफ्रा रिस्क गारंटी फंड और कोस्टल कार्गो प्रमोशन स्कीम

निर्मला सीतारमण ने कहा कि इंफ्रा रिस्क गारंटी फंड बनाया जाएगा और कोस्टल कार्गो प्रमोशन स्कीम लॉन्च की जाएगी। साथ ही, जलमार्ग क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए युवाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि इस सेक्टर में कुशल मानव संसाधन तैयार किया जा सके।

 

You Might Also Like

देश के कई हिस्सों में वॉर मॉक ड्रिल से पहले NSA डोभाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात
जोधपुर में बड़ा हदसा : ट्रक से टकराई बोलेरो छह लोगों की दर्दनाक मौत, तीन घायल
अमित शाह का विपक्ष पर वार – ‘महिला आरक्षण बिल मेरी पार्टी और पीएम मोदी के लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं’
उदयनिधि के विवादित बयान पर भड़के संतों ने कहा – हिन्दू धर्म पर हो रहे हमले, बर्खास्त होनी चाहिए तमिलनाडु सरकार
राहुल गांधी ने DTC कर्मचारियों से संवाद का Video एक्स पर किया साझा, उठाए कई सवाल
TAGGED:7 high-speed rail corridorsCentral Budget 2026-27major boost for railways
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का ऐलान, हिमाचल के आपदा पीडितों की करेंगे मदद

Vinayak Barot
Vinayak Barot
August 18, 2023
मणिपुर : इम्फाल पश्चिम में दो समुदायों के ग्रामीण स्वयंसेवकों के बीच गोलीबारी, एक की मौत, तीन घायल
સ્વાસ્થ્ય મંત્રી હર્ષવર્ધનનું નિવેદન – કોરોનાને મળશે માત,ચાર વેક્સિન પૂર્વ-નિદાન પરિક્ષણના તબકકા હેઠળ
केपी शर्मा ओली के नेपाल का प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले हुई यूपी कैबिनेट की बैठक, दोनों डिप्टी सीएम रहे मौजूद
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?