hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बसपा प्रमुख मायावती ने संगठन में किया बड़ा बदलाव, भतीजे आकाश आनंद बनाया राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > बसपा प्रमुख मायावती ने संगठन में किया बड़ा बदलाव, भतीजे आकाश आनंद बनाया राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

बसपा प्रमुख मायावती ने संगठन में किया बड़ा बदलाव, भतीजे आकाश आनंद बनाया राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर

Vinayak Barot
Last updated: March 27, 2022 4:22 pm
Vinayak Barot
Published: March 27, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 27 मार्च।  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद रविवार को आहूत समीक्षा बैठक में हार पर चर्चा से ज्यादा कई अहम फैसले सुना दिए। इस क्रम में उन्होंने एक तरफ प्रदेश और जिला अध्यक्षों को छोड़कर सभी कमेटियों को भंग कर दिया तो वहीं राज्य में तीन चीफ कोऑर्डिनेटरों की नियुक्ति कर दी। इससे भी अहम फैसला यह रहा कि मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद का कद बढ़ाकर उसे  बसपा का राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर नियुक्त कर दिया है।

आकाश को उत्ताधिकारी बनाए जाने के लग रहे कयास

आकाश आनंद को यह बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने से इस बात के भी कयास लगने लगे हैं कि क्या वह मायावती के बाद दूसरे नंबर के नेता होंगे। माना जा रहा है कि मायावती अब भतीजे आकाश आनंद को यूपी में सक्रिय कर सकती हैं। हालांकि यूपी चुनाव के दौरान ही आकाश को सामने लाएजाने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन इस दौरान उनको पंजाब और उत्तराखंड तक सीमित रखा गया था।

मायावती ने उत्तर प्रदेश के लिए तीन चीफ कोआर्डिनेटर के तौर पर मेरठ के मुनकाद अली, बुलंदशहर के राजकुमार गौतम तथा आजमगढ़ के विजय कुमार की नियुक्ति की है। इन्हीं तीनों को प्रदेश के सभी कोआर्डिनेटर रिपोर्ट करेंगे। ये तीनों सभी कोआर्डिनेटर पर निगाह रखेंगे।

 

गुड्डू जमाली भी एआईएमआईएम छोड़ घर लौटे

इसके साथ ही बसपा ने विधायक दल के नेता रहे शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली की असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से घर वापसी भी करा ली है। माना जा रहा है कि गुड्डू जमाली को आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव में बसपा का प्रत्याशी बनाया जाएगा। यह सीट सपा प्रमुख अखिलेश यादव के इस्तीफे से खाली हुई है।

बसपा का लगातार घटता ग्राफ मायावती के लिए चिंता का कारण

बसपा प्रदेश मुख्यालय पर रविवार को हुई बैठक में सेक्टर प्रभारी, जिलाध्यक्ष, विधानसभा चुनाव के सभी प्रत्याशी, बामसेफ तथा भाईचारा कमेटी के संयोजक भी मौजूद थे। 2007 में 206 सीटों के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने वाली बसपा को 2012 में 80 और 2017 में 19 सीटें मिली थीं। इसके बाद पार्टी को 2022 में सिर्फ एक सीट मिली है। देखा जाए तो बसपा का लगातार घटता ग्राफ पार्टी की मुखिया मायावती के लिए बड़ी चिंता का कारण बन रहा है।

सीटों से ज्यादा वोट प्रतिशत बना है चिंता की वजह

बसपा को एक ही सीट मिलना मायावती के लिए चिंता की वजह है। लेकिन इससे भी बड़ी चिंता वोट प्रतिशत में कमी आना है, जो महज 13 फीसदी ही रह गया है। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने वाली बसपा अब इसे भी खोने की कगार पर है। इसके अलावा मायावती की लीडरशिप, रणनीति और उनके करीबियों पर भी सवाल उठने लगे हैं।

दावा किया जा रहा है कि मायावती पार्टी में कई दिग्गजों के कद घटा सकती हैं। इतना ही नहीं लगातार मिलने वाली शिकायतों के आधार पर कई नेताओं को बाहर का रास्ता भी दिखा सकती हैं। मायावती बूथ स्तर के नेताओं से फीडबैक ले रही हैं, जिसमें यह निकल कर सामने आया है कि बड़े नेताओं का उन्हें सहयोग नहीं मिला है।

You Might Also Like

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन मजबूती, सेंसेक्स व निफ्टी ने 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर देखा
बारामूला में हुई रिकॉर्ड वोटिंग, तो पीएम मोदी ने दी मतदाताओं को बधाई, जानें क्या कहा…
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जारी की वेब टेलीस्कोप की पहली तस्वीर, कही यह बड़ी बात
यूपी: राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा को सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी, बोले- परिवहन विभाग के सभी अफसरों और कर्मियों को बधाई
तीस्ता सीतलवाड़ को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, मिल गई अंतरिम सुरक्षा
TAGGED:anandBSP ChiefBSP review meetingmayawatiNational Coordinator
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयधर्म-संस्कृतिहिन्दी

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

August 10, 2026

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?