1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने क्वीन कैमिला संग निजी दौरे पर बेंगलुरु में गुजारे 3 दिन
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने क्वीन कैमिला संग निजी दौरे पर बेंगलुरु में गुजारे 3 दिन

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने क्वीन कैमिला संग निजी दौरे पर बेंगलुरु में गुजारे 3 दिन

0
Social Share

बेंगलुरु, 30 अक्टूबर। ब्रिटेन के किंग चार्ल्स क्वीन कैमिला संग तीन दिनों के निजी दौरे पर बेंगलुरु आए थे। दरअसल, वह एक विशद एकीकृत चिकित्सा सुविधा में स्वास्थ्य उपचार के लिए बेंगलुरु के निजी दौरे पर आए थे। बुधवार को आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि क्वीन कैमिला के साथ किंग चार्ल्स यहां ह्वाइटफील्ड के निकट हॉलिस्टिक हेल्थ सेंटर में रुके। इसे योग, मेडिटेशन सेशन और ट्रीटमेंट के लिए जाना जाता है।

स्वास्थ्य उपचार के लिए हॉलिस्टिक हेल्थ सेंटर में रुके

सामेथनहल्ली में इंटरनेशनल हॉलिस्टिक सेंटर ‘SOUKYA’, में किंग चार्ल्स की यह पहली यात्रा नहीं थी। इससे पहले उन्होंने 2019 में यहां अपना 71वां जन्मदिन मनाया था। इसका संचालन डॉ. इसाक मथाई करते हैं। वह पिछले वर्ष छह मई को यूके के राजा के रूप में चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल होने के लिए भारत से आमंत्रित किए गए कुछ व्यक्तियों में शामिल थे।

ब्रिटिश शाही दम्पति ने चिकित्सीय योग के साथ उपचार प्राप्त किया

फैसेलिटी के एक अधिकारी ने कहा कि ब्रिटिश शाही दम्पति ने चिकित्सीय योग किया। इस दौरान उन्होंने अंडे के साथ पूरी तरह शाकाहारी भोजन का आनंद लिया। उन्होंने रीजूवेनेटिव ट्रीटमेंट लिया, जिसमें ध्यान और उपचार भी शामिल थे। उन्होंने आयुर्वेद, होम्योपैथी और प्राकृतिक चिकित्सा सहित स्वास्थ्य उपचार प्राप्त किया।

कुछ ऐसी थी किंग चार्ल्स की दिनचर्या

अधिकारी ने बताया कि किंग्स चार्ल्स के लिए एक सामान्य दिन की तरह होता था, ठीक वैसे ही जैसे सुविधा में आने वाले किसी भी अन्य अतिथि के लिए होता है। उनके दिन की शुरुआत सुबह के चिकित्सीय योग से होती, जिसे चिकित्सा स्थिति या किसी भी स्वास्थ्य समस्या के बारे में जानने वाले विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा सिखाया जाता। आमतौर पर उनका वन-ऑन-वन सेशन होता था। नाश्ते के बाद, फिर उपचार और दोपहर का लंच। भोजन परिसर के फार्म से प्राप्त फ्रेश ओर्गेनिक प्रोडक्ट से तैयार किया जाता और शाम को ध्यान लगाया जाता था।

ऑर्गेनिक खेती और औषधीय उद्यान का दौरा

तीन दिवसीय प्रवास के दौरान किंग चार्ल्स ने ऑर्गेनिक खेती और औषधीय उद्यान का दौरा किया। वह एक गोशाला भी गए, पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं में शामिल हुए और घास पर चले। इस तरह उन्होंने प्रकृति से जुड़ाव महसूस किया। अधिकारी ने कहा कि दम्पति आज सुबह शहर से चले गए। उनके अनुसार किंग ने 30 एकड़ के परिसर के केंद्र में स्थित एक स्थान पर जकारांडा का पौधा भी लगाया।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code