hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बॉलीवुड : राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म में शाहरूख के साथ नजर आएंगे विक्की कौशल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > बॉलीवुड > बॉलीवुड : राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म में शाहरूख के साथ नजर आएंगे विक्की कौशल
बॉलीवुडमनोरंजनहिन्दी

बॉलीवुड : राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म में शाहरूख के साथ नजर आएंगे विक्की कौशल

Vinayak Barot
Last updated: February 5, 2022 1:50 pm
Vinayak Barot
Published: February 5, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 5 फरवरी। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल किंग खान शाहरूख खान के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। शाहरुख खान लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। शाहरूख बहुत जल्द राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग मार्च 2022 से शुरू हो सकती है। चर्चा है कि इस फिल्म में विक्की कौशल भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आयेंगे। इसके लिए विक्की और राजकुमार की मीटिंग भी हो रही हैं। दोनों की बॉन्डिग फिल्म संजू के ही समय से काफी अच्छी हो गई थी। इस फिल्म में तापसी पन्नू भी नजर आ सकती हैं।

शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी लंबे समय से एक दूसरे के साथ काम करना चाहते थे। इस प्रोजेक्ट के लिए दोनों ही काफी एक्साइटेड हैं। प्री-प्रोड्क्शन काम पहले ही शुरू हो चुका है। पंजाब के गांव का बड़ा सेट मुंबई के फिल्म सिटी में लगाया जाएगा। फिल्म का अधिकांश हिस्सा यहीं पर शूट होगा। इसके अलावा फिल्म की शूटिंग लंदन और बुडापेस्ट में होगी।

  • राजकुमार की फिल्म ‘संजू’ में अहम किरदार में दिखे थे विक्की

आपको बता दें, राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘संजू’ में रणबीर कपूर के दोस्त का किरदार विक्की ने ही निभाया था। उन्हें बहुत तारीफें मिली थी। विक्की इस समय कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा हैं। वो ‘सैम बहादुर’ और ‘गोविंदा नाम मेरा’ में भी काम कर रहे हैं। इसके अलावा शाहरुख खान भी कई फिल्मों में अब लगातार दिखने वाले हैं। यशराज की फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग खत्म करने के बाद वो साउथ के निर्देशक एटली के फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने वाले हैं। फिर सबसे बडी लगभग 7-8 महीने राजकुमार हिरानी की फिल्म को देंगे।

You Might Also Like

आशा पारेख को भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान, वर्ष 2020 के लिए दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा
ENG W vs IND W: दीप्ति शर्मा ने दिलाई भारत को इंग्लैंड पर चार विकेट से जीत, सीरीज में 1-0 से आगे
सरदार पटेल को सीएम योगी ने किया याद, कहा- आज का भारत सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों का भारत है
नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल व प्रियंका गांधी से की भेंट, बोले – ‘पंजाब के लिए झुकूंगा न एक इंच पीछे हटूंगा’
एशिया कप : सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया घोषित, शुभमन गिल की एक वर्ष बाद T20 टीम में वापसी
TAGGED:bollywoodRajkumar HiraniSHAHRUKHVicky Kaushal
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलहिन्दी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

August 7, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?