बॉलीवुड: शाहरुख खान की ‘मन्नत’ में घुसे दो अजनबी, सुरक्षा गार्डों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

मुंबई, 3 मार्च। बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान की सुरक्षा में बड़ी चूक की घटना सामने आई है। गुरुवार को उनके मुंबई स्थित ‘मन्नत’ अपार्टमेंट में दो अजनबी घुस आए। यह दोनों गुजरात के रहने वाले हैं। इन दो अंजान शख्स को सुरक्षा गार्डों ने पकड़कर बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ किए जाने पर उन लोगों ने यह बताया कि वह गुजरात के रहने वाले हैं।

  • आईपीसी के तहत मामला दर्ज

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मन्नत में घुसे उन दो लोगों की उम्र 20 और 22 वर्ष है। उन्होंने खुद को शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन बताया। बहरहाल, उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत अनधिकार प्रवेश और अन्य प्रासंगिक अपराधों का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, एहतियात के तौर पर शाहरुख खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बता दें कि पिछले ही साल शाह रुख और गौरी ने ‘मन्नत’ के लिए नई नेमप्लेट ली थी, जो कि डार्क कलर वॉल पर चमकीली लाइट्स से सजी हुई है। मन्नत के बाहर अक्सर ही किंग खान के फैंस का जमावड़ा देखने को मिलता है। खुद शाह रुख अपने जन्मदिन पर फैंस को ग्रीट करने और उन्हें अपनी एक झलक दिखाने बालकनी में आते हैं। इस दौरान शाह रुख भरी भीड़ के साथ बालकनी से ही सेल्फी भी क्लिक करते हैं।

  • मन्नत की बालकनी से शाहरुख करते हैं फैंस से मुलाकात

‘पठान’ फिल्म की रिलीज से पहले भी शाहरुख खान ने मन्नत की बालकनी से फैंस से मुलाकात की थी। 2 नवंबर को उनके जन्मदिन वाले दिन मन्नत के बाहर भारी संख्या में भीड़ जमा हुई थी, जिसके वीडियो शाह रुख ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular