1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. पुणे पुलिस के कोविड-19 जागरूकता अभियान से प्रभावित हुईं करीना कपूर खान
पुणे पुलिस के कोविड-19 जागरूकता अभियान से प्रभावित हुईं करीना कपूर खान

पुणे पुलिस के कोविड-19 जागरूकता अभियान से प्रभावित हुईं करीना कपूर खान

0
Social Share

मुंबई, 17 जनवरी। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर पुणे पुलिस द्वारा शुरू किए गए कोविड-19 जागरूकता अभियान से प्रभावित हुयी है। देश भर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बॉलीवुड के कई कलाकार सोशल मीडिया पर अपने फैंस से कोरोना प्रोटोकॉल्स का पालन करने की अपील कर रहे हैं।

करीना कपूर खान ने पुणे पुलिस द्वारा शुरू किए गए कोविड-19 जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पुणे पुलिस का एक अधिकारी राज कपूर का फेमस सॉन्ग गाकर लोगों से मास्क पहनने का आग्रह कर रहा हैं। करीना ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस अधिकारी राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर के प्रसिद्ध गाने ऐ भाई जारा देख के चलो के बोल बदल कर ऐ भाई मास्क पहने कर चलो गाता दिख रहा है, और लोगों से कोरोना गाइडलाइन अनुरूप व्यवहार करने का आग्रह कर रहा हैं। इस वीडियो में इंस्टाग्राम पर शेयर कर करीना ने पुणे पुलिस की सराहना करते हुए लिखा, शानदार वीडियो।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code