hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा पर भारी पड़ीं राजनीतिक बातें, चुनाव आयोग ने स्वीप आइकॉन पद से की छुट्टी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा पर भारी पड़ीं राजनीतिक बातें, चुनाव आयोग ने स्वीप आइकॉन पद से की छुट्टी
राष्ट्रीयहिन्दी

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा पर भारी पड़ीं राजनीतिक बातें, चुनाव आयोग ने स्वीप आइकॉन पद से की छुट्टी

Revoi Editor
Last updated: November 17, 2025 10:16 am
Revoi Editor
Published: November 17, 2025
Share
SHARE

पटना, 11 नवंबर। बिहार विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं और इसी के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा भी राज्य स्तरीय स्वीप आईकॉन के पद से हाथ धो बैठी हैं। अक्षय कुमार के साथ ‘गरम मसाला’ में नजर आईं नीतू चंद्रा तब मुश्किलों में घिर गईं जब बिहार विधानसभा चुनाव मतगणना वाले दिन वह टीवी चैनलों के साथ राजनीतिक बातें कर रही थीं और डिबेट में वह मोदी, नीतीश, डबल इंजन और जंगलराज की बातें करते हुए उनका वीडियो सामने आ गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने नीतू चंद्रा को बिहार चुनाव के ब्रांड एंबेस्डर पद से हटा दिया है।

स्वीप आईकॉन के पद से हटाई गईं नीतू चंद्रा
नीतू चंद्रा बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा SVEEP आइकॉन चुनी गई थीं। वहीं चुनाव के नतीजों के दौरान नीतू चंद्रा टीवी डिबेट में खुलकर राजनीतिक मुद्दों, सरकार और राजनेताओं पर बात करती दिखीं। उन्होंने बातचीत के दौरान जंगलराज का दौर याद किया और अपनी बात रखी, जो चुनाव आयोग के साथ उनके कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन है। ऐसे में एक्ट्रेस को अब चुनाव आयोग ने स्वीप आईकॉन के पद से हटा दिया है। नीतू के साथ प्रकाश झा, चंदन रॉय और क्रांति प्रकाश को भी स्वीप आईकॉन बनाया गया था।

कौन हैं नीतू चंद्रा?
नीतू चंद्रा एक जानी-मानी अभिनेत्री, मॉडल और फिल्ममेकर हैं। वह थिएटर का भी हिस्सा रह चुकी हैं। नीतू चंद्रा ने 2005 में ‘गरम मसाला’ से डेब्यू किया था, जिसमें अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आए थे। इसके बाद नीतू 2007 में मधुर भंडारकर की ‘ट्रैफिक सिग्नल’ में भी नजर आई थीं। हालांकि, उनका फिल्मी करियर कुछ ज्यादा बड़ा नहीं रहा। उन्होंने अपने करियर में हिंदी के साथ ही दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी किस्मत आजमाई, लेकिन कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई। उन्हें आखिरी बार ‘कुछ लव जैसा’ में देखा गया था।

स्वीप आईकॉन के पद से क्यों हटाई गईं नीतू चंद्रा?
दरअसल, चुनाव आयोग द्वारा जब किसी को किसी राज्य का स्वीप आईकॉन बनाया जाता है तो उन्हें अंडरटेकिंग दी जाती है कि स्वीप आईकॉन के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान वह किसी भी तरह की राजनीतिक टिप्पणी, राजनीतिक गतिविधि, राजनीतिक मंच का प्रयोग या सामाजिक माध्यमों से चुनाव से संबंधित कोई भी अनाधिकृत टिप्पणी नहीं करेंगे। लेकिन, नीतू ने एक न्यूज चैनल पर बातचीत के दौरान राजनीतिक टिप्पणी कीं, जिसके चलते उन्हें स्वीप आईकॉन के पद से हटा दिया गया है।

You Might Also Like

ओम बिरला बोले- संविधान सभा की सार्थक संवाद की उत्कृष्ट परंपरा को हमें सदनों में अपनाना चाहिए
लद्दाख के तुर्तुक में हादसा : श्योक नदी में सैन्य वाहन गिरने से 7 जवानों की मौत, 19 घायलों में कई गंभीर
केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत : पेट्रोल 9.5 रुपये और डीजल 7 रुपये होगा सस्ता, एलपीजी पर 200 रुपये की राहत
पीएम मोदी ने उत्तराखंड में घाम तापो पर्यटन को लेकर युवाओं का किया आह्वान
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 73,000 सीटों के लिए मतदान शुरू
TAGGED:Bollywood actressELECTION COMMISSIONNeetu Chandrapolitical talkSweep Icon post
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का केंद्र पर हमला – महंगाई व बेरोजगारी की तरह रुपये के अवमूल्यन को हल्के में न ले सरकार

Vinayak Barot
Vinayak Barot
September 24, 2022
Stock Market: आईटी शेयरों में खरीदारी व एशियाई बाजारों में मजबूती से सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
बॉलीवुड : ‘ओह माय गॉड 2’ में भगवान राम का किरदार निभाते नजर आएंगे अरुण गोविल
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ 31 मई को भारत आएंगे, ऐसी रहेगी 4 दिवसीय यात्रा
अमेठी छोड़ रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, मां की सीट से दाखिल किया नामांकन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?