hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मध्य प्रदेश में भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति घोषित, अनुभवी नेताओं के हाथों सौंपी गई कमान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > मध्य प्रदेश में भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति घोषित, अनुभवी नेताओं के हाथों सौंपी गई कमान
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मध्य प्रदेश में भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति घोषित, अनुभवी नेताओं के हाथों सौंपी गई कमान

Vinayak Barot
Last updated: July 30, 2023 12:38 pm
Vinayak Barot
Published: July 30, 2023
Share
SHARE

भोपाल, 30 जुलाई। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिगुल फूंकते हुए सर्वाधिक अहम मानी जाने वाली प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति और घोषणापत्र समिति घोषित कर दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चुनावी तैयारियों समेत दो प्रवासों के बाद घोषित की गईं इन समितियों में अनुभवी नेताओं को मुख्य तौर पर अहमियत दी गई है। चुनाव प्रबंधन समिति में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पूर्व में ही संयोजक घोषित किया जा चुका था, जबकि कल देर रात घोषित घोषणापत्र समिति का प्रमुख पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया को बनाया गया है।

प्रदेश भाजपा की ओर से देर रात दी गयी जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की है, जिसमें शर्मा के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल और राज्य के अनेक मंत्रियों एवं पूर्व मंत्रियों को शामिल किया गया है।

इक्कीस सदस्यीय इस समिति में मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह, सांसद राकेश सिंह, गजेंद्र पटेल, गणेश सिंह और अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, रामपाल सिंह, नारायण सिंह कुशवाह, उमाशंकर गुप्ता, विधायक प्रदीप लारिया और पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल को स्थान दिया गया है।

समिति के आमंत्रित सदस्यों में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शामिल हैं। इसके अलावा घोषणापत्र समिति के प्रमुख के रूप में पूर्व मंत्री जयंत मलैया को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है और एक तरह से उनकी संगठन में सक्रिय तौर पर वापसी हुयी है। इसके सह प्रमुख पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा होंगे।

इस समिति के कुल 19 सदस्यों में पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला, अजय विश्नोई, ओमप्रकाश सकलेचा, लाल सिंह आर्य, लता वानखेड़े, ओमप्रकाश धुर्वे, सुमेर सिंह सोलंकी, डी डी उइके, राज्यवर्धन सिंह, अजय प्रताप सिंह, कवींद्र कियावत, दीपक विजयवर्गीय, एस एन एस चौहान, अतुल सेठ, मनोज पाल यादव, पुष्यमित्र भार्गव और डॉ विनोद मिश्रा शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला संयोजकों की नियुक्ति की घोषणा भी की है। दस संभागों के सभी 57 संगठनात्मक जिलों में जिला संयोजकों की नियुक्ति की गयी है।

You Might Also Like

चिमूर में बोले पीएम – कांग्रेस के ‘शाही परिवार’ की मानसिकता है कि उसका जन्म देश पर राज करने के लिए ही हुआ
पाक सेना के समर्थन में हाफिज सईद ने इस्लामाबाद, समेत 50 से अधिक शहरों में की रैली
टाटा ओपन महाराष्ट्र :  टॉप सीड करात्सेव पहले ही मैच में पिटे, युकी की हार से एकल में भारतीय चुनौती समाप्त
सुप्रीम कोर्ट ने बहाल की एनसीपी के मोहम्मद फैजल की संसद सदस्यता, खुल सकती है राहुल गांधी भी राह
छपरा शराबकांड : संसद परिसर में भाजपा का प्रदर्शन, मृतकों के परिजनों को मुआवजा और सीएम नीतीश के इस्तीफे की मांग
TAGGED:BJPelection management committeemadhya pradesh
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को चांदी की ट्रेन का मॉडल उपहार में दिया

Revoi Editor
Revoi Editor
September 22, 2024
मुकेश अंबानी दुनिया के अमीर व्यक्तियों की सूची में टॉप 10 से बाहर, रोशनी नादर बनीं दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला
बंगाल चुनाव : फाल्टा सीट पर भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को भारी बढ़त, तीसरे दौर में 21 हजार वोटों से आगे
भारत की आन-बान और शान का राष्ट्रीय महापर्व : पीएम मोदी सहित भाजपा नेताओं ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
टी20 विश्व कप : ऑस्ट्रेलिया की शानदार शुरुआत, दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से शिकस्त दी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?