hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कर्नाटक विधान परिषद चुनाव : भाजपा ने 25 में 12 सीटें जीतीं, बहुमत के लिए प्रयासरत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > कर्नाटक विधान परिषद चुनाव : भाजपा ने 25 में 12 सीटें जीतीं, बहुमत के लिए प्रयासरत
राष्ट्रीयहिन्दी

कर्नाटक विधान परिषद चुनाव : भाजपा ने 25 में 12 सीटें जीतीं, बहुमत के लिए प्रयासरत

Vinayak Barot
Last updated: December 14, 2021 6:35 pm
Vinayak Barot
Published: December 14, 2021
Share
SHARE

कर्नाटक विधान परिषद चुनाव : भाजपा ने 25 में 12 सीटें जीतीं, बहुमत के लिए प्रयासरत

बेंगलुरु, 14 दिसंबर। कर्नाटक में 75 सदस्यीय विधान परिषद की 25 सीटों पर हुए चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 12 सीटें जीत ली हैं और उच्च सदन में बहुमत पाने के लिए प्रयासरत है। दरअसल, 20 स्थानीय निकायों से विधान परिषद की 25 सीटों के लिए हुए गत 10 दिसंबर को कराए गए द्विवार्षिक चुनावों के बाद मंगलवार को मतों की गणना हो रही है।

विधान परिषद के 25 सदस्यों का कार्यकाल 5 जनवरी को खत्म होने जा रहा

75 सदस्यीय विधान परिषद में भाजपा के फिलहाल 38 सदस्य हैं। 75 में 25 एमएलसी का कार्यकाल पांच जनवरी, 2022 को समाप्त हो रहा है, इसलिए इन सीटों पर चुनाव कराने की जरूरत पड़ी। विधान परिषद में बहुमत के लिए भाजपा को 13 सीटें जीतने की जरूरत है। पिछले चुनाव में पार्टी ने सात सीटों पर जीत हासिल की थी।

कांग्रेस के खाते में 11 सीटें, जेडीएस को सिर्फ एक सीट

कांग्रेस ने 11 सीट पर कब्जा किया है जबकि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल एस (जेडीएस) को सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ा।

जद (एस) एमएलसी बसवराज होराट्टी वर्तमान में विधान परिषद के अध्यक्ष हैं। चुनाव परिणाम का सीधा असर 75 सदस्यीय उच्च सदन (विधान परिषद) में पार्टियों के समीकरण पर पड़ेगा। कांग्रेस के 14, भारतीय जनता पार्टी के सात और जनता दल (सेक्यूलर) के चार विधान पार्षद (एमएलसी) शामिल हैं।

भाजपा को बहुमत के लिए 13 सीटों पर जीत की दरकार

चुनाव में उतरे 90 उम्मीदवारों में से 20-20 भाजपा व कांग्रेस के हैं, छह जद (एस), 33 निर्दलीय और अन्य छोटे दलों के हैं। सिर्फ एक महिला प्रत्याशी (चिकमंगलूर) है। भाजपा ने अधिकतम सीटें जीतने का विश्वास व्यक्त किया है। उसे बहुमत हासिल करने के लिए कम से कम 13 सीटें जीतने की जरूरत है।

हाल के विधानसभा उप चुनावों के दौरान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के गृह जिले हावेरी में हंगल सीट हारने के बाद इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन पार्टी के लिए मनोबल बढ़ाने वाला भी होगा।

इस बीच श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समीक्षा बैठक में भाग लेने के लिए वाराणसी पहुंचने सीएम बोम्मई ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान ने भाजपा के पक्ष में ‘अच्छे नतीजे’ मिलने का विश्वास व्यक्त किया।

You Might Also Like

भारत ने रचा इतिहास : इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का पहला संस्करण जीता
केंद्र सरकार सौर ऊर्जा से संचालित इलेक्ट्रिक हाईवे विकसित करने के लिए तत्पर : नितिन गडकरी
ICG ने मुंबई में भारतीय चालक दल के 14 सदस्यों को सुरक्षित बचाया
अमेरिका : डलास में एयर शो के बीच हवा में प्लेन से टकराया बोइंग B-17 बमवर्षक विमान, पूरी घटना कैमरे में कैद
राजस्थान: भजनलाल सरकार रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना
TAGGED:BJPBJP close to majorityCMCOngressJDSKarnataka Legislative Council Elections
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

बिलकिस बानो को झटका – सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की रिव्यू याचिका

Vinayak Barot
Vinayak Barot
December 17, 2022
पप्पू, टप्पू और अप्पू…. INDIA गठबंधन के तीन बंदर, बिहार में बोले योगी- रामद्रोही कांग्रेस-RJD को जवाब देगा मिथिला
भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का WHO ने भी माना लोहा, पीएम मोदी ने कही यह बात
आंध्र प्रदेश : नींबू लदे ट्रक ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, 6 महिला मजदूरों की मौत, चालक फरार
Jammu and Kashmir: One of oldest surviving Hizbul Mujahideen commander killed in encounter
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?