1. Home
  2. हिन्दी
  3. चुनाव
  4. झारखंड चुनाव : भाजपा ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली सूची, धनवार से बाबूलाल मरांडी को टिकट, चंपई सोरेन सरायकेला से लड़ेंगे
झारखंड चुनाव : भाजपा ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली सूची, धनवार से बाबूलाल मरांडी को टिकट, चंपई सोरेन सरायकेला से लड़ेंगे

झारखंड चुनाव : भाजपा ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली सूची, धनवार से बाबूलाल मरांडी को टिकट, चंपई सोरेन सरायकेला से लड़ेंगे

0
Social Share

रांची, 19 अक्टूबर। झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीटों के बंटवारे को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दलों में सहमति बनने के एक दिन बाद ही भाजपा ने शनिवार को अपने 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दिल्ली स्थित मुख्यालय के प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी पहली सूची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को जहां धनवार से प्रत्याशी बनाया गया है वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी को चंदनकियारी सुरक्षित सीट से लड़ेंगे।

चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला सुरक्षित से टिकट

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) छोड़ अब भाजपा में शामिल हो चुके झारखंड के पूर्व सीएम और चंपई सोरेन को सरायकेला से उम्मीदवार बनाया गया है जबकि उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला सुरक्षित सीट से मौका दिया गया है। पूर्व जेएमएम नेता (अब भाजपा में) लोबिन हेम्ब्रम बोरियो विधानसभा सीट से ताल ठोकेंगे जबकि बोकारो सीट से बिरंची नारायण को उम्मीदवार बनाया गया है।

इन नेताओं के परिवार के सदस्यों को भी टिकट

सूची के अनुसार झारखंड के पूर्व सीएम और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक शिबू सोरेन की बड़ी बहू और भाजपा नेता सीता सोरेन को पार्टी ने जामताड़ा से उम्मीदवार बनाया है। इस कड़ी में अगला नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा का है, जिन्हें पोटका सुरक्षित सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। पूर्व सीएम और ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू को जमशेदपुर पूर्व से टिकट मिला है।

लोकसभा चुनाव में हारे प्रत्याशियों को भी मौका

भाजपा की तरफ से लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले कुछ चेहरों को भी विधानसभा में मौका दिया गया है। इसमें सबसे पहला नाम गीता कोड़ा का है, जिन्हें लोकसभा चुनाव में सिंहभूम सीट से प्रत्याशी बनाया गया था। गीता को जगन्नाथपुर सुरक्षित सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं लोकसभा में दुमका सीट से हार का सामना करने वालीं सीता सोरेन जामताड़ा से विधानसभा उम्मीदवार हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में लोहरदगा सीट पर हार का सामना करने वाले पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव को बिशुनपुर सुरक्षित सीट से विधानसभा में प्रत्याशी बनाया गया है।

झारखंड में दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव

उल्लेखनीय है कि झारखंड से झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को सत्ता से बाहर करने के लिए प्रयासरत भाजपा 81 सीटों में से 68 पर चुनाव लड़ रही है और बाकी सीटें उसने अपने सहयोगी दलों के लिए छोड़ रखी है। राज्य में 13 और 20 नवम्बर को दो चरणों में मतदान होगा जबकि मतगणना 23 नवम्बर को होगी।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code