hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: तेलंगाना चुनाव : भाजपा ने जारी की 52 उम्मीदवारों की पहली सूची, टी राजा सिंह को गोशमहल से टिकट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > तेलंगाना चुनाव : भाजपा ने जारी की 52 उम्मीदवारों की पहली सूची, टी राजा सिंह को गोशमहल से टिकट
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

तेलंगाना चुनाव : भाजपा ने जारी की 52 उम्मीदवारों की पहली सूची, टी राजा सिंह को गोशमहल से टिकट

Vinayak Barot
Last updated: October 22, 2023 3:35 pm
Vinayak Barot
Published: October 22, 2023
Share
SHARE

हैदराबाद, 22 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए रविवार को 52 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में एक बार फिर टी. राजा सिंह को टिकट देकर भाजपा ने दांव खेला है।

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी करने वाले टी राजा का निलंबन वापस

उल्लेखनीय है कि टी. राजा सिंह को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण कुछ दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया था। लेकिन पार्टी द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस के जवाब के बाद उन्हें चुनाव से ठीक पहले पार्टी में वापस ले लिया गया है। उन्हें गोशमहल निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है।

राजेंद्र एटीला दो निर्वाचन क्षेत्रों से लड़ेंगे, गजेवल में सीएम केसीआर को चुनौती देंगे

अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में राजेंद्र एटीला को दो निर्वाचन क्षेत्रों से मैदान में उतारा गया है, जिनमें हुजूराबाद और गजवेल शामिल हैं। वहीं संजय कुमार बंदी करीमनगर निर्वाचन क्षेत्र से लड़ेंगे। राजेंद्र एटीला पहले किसी अन्य पार्टी से संबद्ध थे, लेकिन भाजपा में शामिल होने के बाद वह गजवेल में तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति प्रमुख केसीआर के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

सूची में शामिल तीन उम्मीदवार मौजूदा संसद सदस्य हैं, जिनमें पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार बांदी, सोयम बापू और अरविंद धर्मपुरी शामिल हैं। सोयम बापू बोथ से चुनाव मैदान में उतरेंगे जबकि धर्मपुरी कोरुतला से लड़ेंगे।

The Central Election Committee of the Bharatiya Janata Party has decided the following names for the ensuing General Elections to the Legislative Assembly of Telangana. pic.twitter.com/dnadYpuiYa

— BJP (@BJP4India) October 22, 2023

जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में शुक्रवार को हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में नामों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

कांग्रेस जारी कर चुकी है 55 उम्मीदवारों की पहली सूची

इससे पहले कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को 55 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख अनुमुला रेवंत रेड्डी को कोडंगल से और तेलंगाना कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी को हुजूरनगर से मैदान में उतारा गया था।

तेलंगाना में 30 नवम्बर को होगी वोटिंग

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 30 नवम्बर को होंगे और चुनाव के नतीजे तीन दिसम्बर को घोषित किए जाएंगे। राज्य में कुल 35,356 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा, जिनमें 14,464 शहरी मतदान केंद्र और 20,892 ग्रामीण मतदान केंद्र होंगे।

You Might Also Like

रक्षा मंत्री, जनरल रावत और जनरल नरवणे ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने ‘कर्तव्य पथ’ के उद्घाटन के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया
नए कानूनों से मिलेगा त्वरित न्याय, जीवन हो जाएगा सरल – कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल
बॉलीवुड : कार्तिक आर्यन ने पहले ही वीकेंड में की ताबड़तोड़ कमाई, कमाए इतने करोड़
कांग्रेस ने वीडियो जारी कर कहा – भाजपा सदस्यों ने खरगे और महिला सांसदों के साथ की धक्का-मुक्की 
TAGGED:BJP releases first listfirst list of 52 candidatesGoshmahalT Raja Singh gets ticketTelangana elections
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो फ्लाइट के टैंक से लीक होने लगा फ्यूल, वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग

Revoi Editor
Revoi Editor
October 22, 2025
दृढ़ निश्चय और आत्म-संयम वह शक्ति है, जो कठिन से कठिन राह को भी आसान बना देती है : पीएम मोदी
Gujarat is facing massive Water Crisis
मोदी सरकार की टैक्सी सर्विस आज से होगी शुरू, अमित शाह बोले- ‘भारत टैक्सी’ से ड्राइवरों को मिलेगा सम्मान
यवतमाल में बोले पीएम मोदी – ‘मैंने भारत के कोने-कोने को विकसित बनाने का संकल्प लिया है’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?