hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी चुनाव : भाजपा सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक सपा शामिल, आजमगढ़ की रैली में अखिलेश यादव ने कराया परिचय
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > यूपी चुनाव : भाजपा सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक सपा शामिल, आजमगढ़ की रैली में अखिलेश यादव ने कराया परिचय
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी चुनाव : भाजपा सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक सपा शामिल, आजमगढ़ की रैली में अखिलेश यादव ने कराया परिचय

Vinayak Barot
Last updated: March 5, 2022 7:31 pm
Vinayak Barot
Published: March 5, 2022
Share
SHARE

आजमगढ़, 5 मार्च। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सातवें व अंतिम चरण के प्रचार अभियान के अंतिम दिन शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए जनता को बताया कि मयंक ने उनकी पार्टी का दामन थाम लिया है। अखिलेश का रैली से एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनके साथ मयंक को देखा जा सकता है।

https://t.co/UShj1jv9nJ

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 5, 2022

भाजपा ने लखनऊ कैंट से मयंक को टिकट देने से इनकार किया था

गौरतलब है कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद इलाहाबाद से लोकसभा चुनाव जीतने वालीं रीता बहुगुणा जोसी ने लखनऊ कैंट से अपने बेटे मयंक जोशी के लिए भाजपा से टिकट मांगा था, जहां से वह पहले दो बार चुनाव जीत चुकी थीं। लेकिन पार्टी ने ब्रजेश पाठक को लखनऊ कैंट से उम्मीदवार घोषित किया। तभी से मयंक के समाजवादी पार्टी ज्वॉइन करने की अटकलें तेज हो गई थीं।

pic.twitter.com/nRFNgMyDFB

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 5, 2022

यही नहीं, हाल ही में मयंक ने अखिलेश यादव से मुलाकात भी की थी। तब सपा ने अखिलेश यादव संग मंयक जोशी की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा था – ‘श्री मयंक जोशी से शिष्टाचार मुलाकात।’

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी के नाती श्री मयंक जोशी जी ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी से की शिष्टाचार भेंट। pic.twitter.com/yBB9CaAWVv

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 22, 2022

डॉ. रीता जोशी की बात करें तो उन्होंने लखनऊ कैंट से 2012 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर और 2017 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और दोनों बार विजय प्राप्त की थी। उन्होंने 2017 के चुनाव में मुलायम सिंह यादव परिवार की बहू और सपा प्रत्याशी अपर्णा यादव को हराया था।

हालांकि, इस बार विधानसभा चुनाव से पहले ही अपर्णा सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। मयंक के सपा में शामिल होने के बाद डॉ. रीता जोशी के राजनीतिक भविष्य को लेकर भी अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।

You Might Also Like

विश्व कप क्रिकेट : इंग्लैंड की पाकिस्तान पर बड़ी जीत, न्यूजीलैंड ने पूरी की सेमीफाइनल लाइनअप की औपचारिकता
प्रधानमंत्री मोदी रूस और ऑस्ट्रिया की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हुए रवाना
पीएम मोदी और घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा की द्विपक्षीय बैठक, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह से मिलने पहुंची पत्नी को पुलिस ने रोका, रोते हुए बोलीं- ‘इस घर से मेरी लाश जाएगी’
जम्मू-कश्मीर : किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
TAGGED:BJP MP Dr. Rita Bahuguna JoshiMayank join SPMayank JoshiSP chief Akhilesh YadavUP elections
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?