1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. सपा सांसद बर्क के लड़कियों को लेकर दिए गए बयान पर भड़की भाजपा नेत्री अदिति सिंह
सपा सांसद बर्क के लड़कियों को लेकर दिए गए बयान पर भड़की भाजपा नेत्री अदिति सिंह

सपा सांसद बर्क के लड़कियों को लेकर दिए गए बयान पर भड़की भाजपा नेत्री अदिति सिंह

0
Social Share

लखनऊ, 18 दिसम्बर। समाजवादी पार्टी (सपा) डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क के लड़कियों की विवाह के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष निर्धारित किए जाने को लेकर दिए गए बेतुके बयान पर भाजपा नेत्री व विधायक अदिति सिंह ने जोरदार हमला किया। आदित्य सिंह ने वर्क के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उसे महिलाओं का अपमान करार दिया है।

हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुई अदिति सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद शफीक उर रहमान बर्क के साथ ही सपा पर भी तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बर्क जैसे वरिष्ठ समाजवादी नेता यह बयान देकर सपाई संस्कारों की असल तस्वीर भी पेश करते हैं। शफीकुर्रहमान बर्क जैसे नेताओं के विचार यह समझने के लिए काफी है कि समाजवादी पार्टी महिलाओं के प्रति किस तरह के भाव रखती है। उन्होंने कहा कि भले ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ‘नई हवा और नई सपा’ की बात करते हो, लेकिन उनकी पार्टी के विचार मध्य युग के हैं। जहां महिलाओं को महज भोग-विलास की एक वस्तु समझा जाता था।

इतना ही नहीं अदिति सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए यह सुखद है कि यहां योगीराज है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान वाह स्वावलंबन के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश को सपाइयों की गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार आवारगी से निजात दिलाई है। उल्लेखनीय है कि लड़कियों की शादी के लिए निर्धारित आयु सीमा बढ़ाए जाने की तैयारियों पर सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने बयान दिया है कि ऐसा होने से वे ज्यादा आवारगी करेंगी। आदित्य ने वर्क के इस बयान को बेहद आपत्तिजनक बताया है।

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर सफीक शफीकुर्रहमान बर्क ने बेटियों की शादी की उम्र 21 वर्ष किए जाने के निर्णय पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि भारत में सबसे ज्यादा गरीबी है और यहां पहले कम उम्र में ही शादियां कर दी जाती थी। या एक धर्म में नहीं था बल्कि हर धर्म में कम उम्र में बेटियों की शादी होती थी। बाद में सरकार ने 18 साल की उम्र निर्धारित कर दी। अब इसे और बढ़ाकर 21 वर्ष किया जा रहा है जो पूरी तरह से गलत है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code