hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ भाजपा ने दर्ज कराई शिकायत, अमित शाह को लेकर दिया था आपत्तिजनक बयान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ भाजपा ने दर्ज कराई शिकायत, अमित शाह को लेकर दिया था आपत्तिजनक बयान
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ भाजपा ने दर्ज कराई शिकायत, अमित शाह को लेकर दिया था आपत्तिजनक बयान

Revoi Editor
Last updated: August 30, 2025 2:26 am
Revoi Editor
Published: August 30, 2025
Share
SHARE

कोलकाता, 29 अगस्त। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नदिया जिले की इकाई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर आपत्तिजनक बयान देने वालीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

स्थानीय निवासी संदीप मजूमदार ने नदिया जिले के कृष्णानगर स्थित कोतवाली थाने में यह शिकायत दर्ज कराने के साथ उनके खिलफ कड़ी काररवाई की मांग की है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस या महुआ मोइत्रा ने अब तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

महुआ बोलीं – अमित शाह का सिर काट कर टेबल पर रख देना चाहिए

गौरतलब है कि नदिया जिले में शुक्रवार को एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों ने मोइत्रा से राज्य में अवैध घुसपैठ को लेकर सवाल किया था, इसका जवाब देते हुए तृणमूल सांसद ने बेहद आपत्तिजनक बयान दिया। उन्होंने पत्रकारों का जवाब देते हुए यहां तक कह दिया कि पहले आपको अमित शाह का सिर काट कर टेबल पर रख देना चाहिए।

‘15 अगस्त को पीएम का भाषण सुन खीसें निपोर रहे थे गृह मंत्री’

महुआ मोइत्रा ने पत्रकारों से कहा, ‘मेरा उनसे (अमित शाह) साफ सवाल है। वह सिर्फ कहे जा रहे हैं घुसपैठिया… घुसपैठिया… घुसपैठिया। हमारा जो बॉर्डर है, उसकी रखवाली जो एजेंसी कर रही है, वह केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आती है। प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को लाल किले से कहा कि घुसपैठ हो रही है और उसकी वजह से डेमोग्राफी चेंज हो रही है। जब प्रधानमंत्री यह बात कह रहे थे तो पहली पंक्ति में बैठे गृह मंत्री उनकी बात सुन खीसें निपोर रहे थे और ताली बजा रहे थे।’

‘यदि भारत की सीमाओं की रक्षा नहीं कर सकते तो इसका जिम्मेदार कौन?’

तृणमूल सांसद ने कहा, ‘यदि भारत की सीमाओं की रक्षा करने वाला कोई नहीं है। यदि दूसरे देश के लोग रोजाना सौ, हजार और लाखों की संख्या में घुसपैठ कर रहे हैं और हमारी मां-बहनों पर नजर डाल रहे हैं, हमारी जमीनें छीन रहे हैं, तो पहले आपको अमित शाह का सिर काट कर टेबल पर रख देना चाहिए। यदि गृह मंत्री और गृह मंत्रालय भारत की सीमाओं की रक्षा नहीं कर सकते और प्रधानमंत्री खुद बोल रहे हैं, बाहर से आकर लोग हमारी मां-बहनों पर नजर डाल रहे हैं और हमारी जमीनें छीन रहे हैं तो फिर ये गलती किसकी है? हमारी और आपकी गलती है? यहां तो BSF है। हम भी उनसे डरकर रहते हैं। बांग्लादेश हमारा दोस्त देश रहा है, लेकिन आपकी वजह से पिछले कई सालों में ये स्थिति बदल चुकी है।’

When Mahua talks of beheading the Home Minister, it exposes TMC’s frustration and the violent culture that is tarnishing Bengal’s image and dragging the state behind. pic.twitter.com/pAAw8wEWjz

— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) August 29, 2025

महुआ की भाषा और आतंकी मानसिकता एक – बंगाल भाजपा

फिहला महुआ मोइत्रा के इस विवादित बोल से भाजपा उबल पड़ी है। नादिया जिले में शिकायत दर्ज कराई गई तो पश्चिम बंगाल भाजपा ने उनकी कड़ी निंदा की है। भाजपा की राज्य इकाई के एक्स हैंडल पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया है कि ‘महुआ की भाषा और आतंकी मानसिकता एक हैं।’

পশ্চিমবঙ্গের পুলিশ এই মুহূর্তে মানুষের চোখের সামনে ভিলেনে পরিণত হয়েছে। পুলিশ এমন জায়গায় পৌঁছে গেছে, তৃণমূল কংগ্রেসের নেতাদের রাজনৈতিক যে কাজটা আছে সেটা জেলা পুলিশ করছে, থানা করছে, এসডিপিও করছে।

– কেন্দ্রীয় মন্ত্রী @DrSukantaBJP pic.twitter.com/gRY3c4x2CQ

— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) August 29, 2025

पार्टी ने एक अन्य एक्स पोस्ट में लिखा है, ‘महुआ का बयान टीएमसी की हताशा और हिंसक संस्कृति को उजागर करता है, जो बंगाल की छवि को धूमिल कर रही है और राज्य को पीछे धकेल रही है।’ वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पत्रकारों से कहा, ‘महुआ को देख कर समझ में आता है कि अंग्रेजी जानने का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने सही शिक्षा हासिल की है।’

You Might Also Like

आरोपों के बाद सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर लिखा पहला पोस्ट, कहा- समय सब बता देता है
आबकारी नीति मामला : बीआरएस नेता कविता को दिल्ली की अदालत में पेश करेगा ईडी
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा को लेकर जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर कसा तंज, कहा- देर आए दुरुस्त आए
हरियाणा : बहादुरगढ़ में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों के बीच दबी कार, एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत
बेरोजगारी दर घटी, 2019-20 और 2020-21 के बीच 0.6 फीसदी की आई गिरावट: केंद्र सरकार
TAGGED:BJP filed a complaintcomplaint against TMC MPMoitra's objectionable statement about Amit ShahTMC MP Mahua Moitra
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
हिन्दीराष्ट्रीय

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

August 11, 2026

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?