1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. भाजपा ने बदले 4 राज्यों के अध्यक्ष, सुनील जाखड़ को पंजाब की जिम्मेदारी मिली, जी किशन रेड्डी संभालेंगे तेलंगाना
भाजपा ने बदले 4 राज्यों के अध्यक्ष, सुनील जाखड़ को पंजाब की जिम्मेदारी मिली, जी किशन रेड्डी संभालेंगे तेलंगाना

भाजपा ने बदले 4 राज्यों के अध्यक्ष, सुनील जाखड़ को पंजाब की जिम्मेदारी मिली, जी किशन रेड्डी संभालेंगे तेलंगाना

0
Social Share

नई दिल्ली, 4 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी ने अगले वर्ष प्रस्तावित लोकसभा चुनाव से पहले मंगलवार को बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए राज्यों – पंजाब, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं।

बाबू लाल मरांडी झारखंड तो पी पुरंदेश्वरी को आंध्र का दायित्व

पंजाब में सुनील जाखड़ को जिम्मेदारी मिली है जबकि जी. किशन रेड्डी तेलंगाना संभालेंगे। वहीं बाबूलाल मरांडी को झारखंड भाजपा का नेतृत्व दिया गया है कि जबकि आंध्र प्रदेश में पी. पुरंदेश्वरी को कमान सौंपी गई है। इसी क्रम में भाजपा ने राजेंद्र एटीला को तेलंगाना चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली के प्रगति मैदान में सोमवार, तीन जुलाई को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई थी। माना जा रहा है कि उसी बैठक के बाद यह फैसला किया गया।

दरअसल, अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। एक तरफ विपक्ष जहां भाजपा के खिलाफ मजबूत गठबंधन तैयार करने की कोशिशों में जुटा है वहीं अब सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी बड़ा दांव चलने की तैयारी में है। भाजपा सूत्रों की मानें तो कुछ बड़े नेताओं को संगठन में इसलिए भेजा गया है कि लोकसभा चुनाव से पहले जमीन पर पार्टी को मजबूत किया जा सके।

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें भी तेज

निकट भविष्य में मोदी कैबिनेट में भी फेरबदल देखने को मिल सकता है। मीडिया खबरों की मानें तो शरद पवार की एनसीपी को लेकर अटकलें सबसे ज्यादा हैं कि वह भाजपा के साथ आ सकती है। महाराष्ट्र में अजीत पवार के नेतृत्व में जो कुछ घटा है, उसे देखते हुए ऐसी संभावना से इनकार भी नहीं किया जा सकता। अटकलें ये भी हैं कि अकाली दल एक बार फिर से एनडीए का हिस्सा हो सकता है। एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और अकाली दल की हरसिमरत कौर के मोदी कैबिनेट में शामिल होने की अटकलें भी हैं।

कई मंत्रियों को कैबिनेट से हटाकर संगठन में भेजे जाने की संभावना

आने वाले समय में राजस्थान, मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव भी हैं। ऐसे में इन राज्यों से कुछ सासदों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। कयास ये भी हैं कि पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान को कैबिनेट से हटाकर संगठन में भेजा जा सकता है। वहीं मोदी कैबिनेट में सीआर पाटिल को शामिल किए जाने की चर्चा है। पाटिल गुजरात से आते हैं। अटकलें ये भी हैं कि मनसुख मांडविया, पुरुषोत्तम रूपाला और दर्शना जरदोश जैसे नेताओं की कैबिनेट से छुट्टी हो सकती है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code