hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भाजपा व कांग्रेस ने जारी किया ह्विप – सदस्यों से 13 व 14 दिसम्बर को लोकसभा में मौजूद रहने को कहा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > भाजपा व कांग्रेस ने जारी किया ह्विप – सदस्यों से 13 व 14 दिसम्बर को लोकसभा में मौजूद रहने को कहा
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

भाजपा व कांग्रेस ने जारी किया ह्विप – सदस्यों से 13 व 14 दिसम्बर को लोकसभा में मौजूद रहने को कहा

Revoi Editor
Last updated: December 12, 2024 8:28 pm
Revoi Editor
Published: December 12, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर। संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र के  दौरान लोकसभा में संविधान पर प्रस्तावित चर्चा मद्देनजर सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने गुरुवार को एक ह्विप जारी किया और अपने सभी सदस्यों से 13 व 14 दिसम्बर को सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा है।

भाजपा की ओर से जारी ह्विप में कहा गया है, ‘भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर 13 दिसम्बर और 14 दिसम्बर को लोकसभा में चर्चा की जाएगी। इसलिए, लोकसभा में भाजपा के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे दोनों दिन यानी 13 दिसम्बर और 14 दिसम्बर को सदन में उपस्थित रहें और सरकार के रुख का समर्थन करें।’

वहीं लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश ने ह्विप जारी किया। उन्होंने कहा कि 13 और 14 दिसम्बर को सदन में अहम मुद्दे पर चर्चा होनी है, इसको देखते हुए सभी सदस्य दोनों दिन पूर्वाह्न 11 बजे से कार्यवाही स्थगित होने तक सदन में उपस्थित रहें।

सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 दिसम्बर को लोकसभा में भारत के संविधान की 75 वीं वर्षगांठ पर बहस का जवाब देंगे। वहीं गृह मंत्री अमित शाह 16 दिसम्बर को राज्यसभा में बहस की शुरुआत करेंगे। लोकसभा में 13 व 14 दिसम्बर तथा राज्यसभा में 16 व 17 दिसम्बर को संविधान पर चर्चा को लेकर सरकार ने अपनी सहमति जताई है।

गौरतलब है कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्षी दलों की ओर से संविधान को अंगीकार किए जाने की 75वीं वर्षगांठ पर दोनों सदनों में चर्चा की मांग की गई थी। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इसे लेकर सहमति बनने के बाद संसद में जारी गतिरोध पर विराम लगा था।

You Might Also Like

कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने पीएम मोदी की तारीफ के साथ EVM को बताया ठीक, पार्टी ने जारी की कारण बताओ नोटिस
‘चढ़ावा चोरी’ के आरोपों पर सियासत तेज: दिग्विजय सिंह करेंगे उज्जैन से अयोध्या पदयात्रा, महंत सत्येंद्र दास वेदांती ने किया पलटवार
विजया रहाटकर बनीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, तीन वर्षों का होगा कार्यकाल
महाराष्ट्र चुनाव: CM शिंदे ने कोपरी-पचपखाड़ी सीट से किया नामांकन, कहा- यह विकास और विनाश के बीच की लड़ाई है
महाकुम्भ : श्रद्धालुओं को पहली बार डोम सिटी में रहने का आनंद मिलेगा, पर्यटन विभाग ने की तैयारी
TAGGED:BJP-Congress issued whipLok Sabhaproposed discussion on ConstitutionWhip issued by BJP-Congress
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?