1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी STF के साथ मुठभेड़ में मारा गया बिहार का कुख्यात इनामी बदमाश लल्लन सिंह, 7 हत्याओं का था आरोपी
यूपी STF के साथ मुठभेड़ में मारा गया बिहार का कुख्यात इनामी बदमाश लल्लन सिंह, 7 हत्याओं का था आरोपी

यूपी STF के साथ मुठभेड़ में मारा गया बिहार का कुख्यात इनामी बदमाश लल्लन सिंह, 7 हत्याओं का था आरोपी

0
Social Share

सहारनपुर, 22 जून। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बिहार के 1.25 लाख रुपये का इनामी बदमाश लल्लन सिंह को ढेर कर दिया गया। लल्लन सिंह सहारनपुर में यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद पुलिस ने इस कुख्यात को पकड़ने की कोशिश की। हालांकि, यह पुलिस की गिरफ्त से बचने की फिराक में टीम को निशाने पर लेने का प्रयास किया। लल्लन सिंह पर बिहार में सात लोगों की हत्या का आरोप है। इसमें दो दारोगा, एक बैंक कैशियर और एक सिक्योरिटी गार्ड शामिल थे।

  • कौन था लल्लन सिंह?

लल्लन सिंह पुत्र शिव शंकर सिंह बिहार का वॉन्टेड अपराधी था। वह समस्तीपुर जिले के आनंदगोलवा गांव, थाना मोहिउद्दीन नगर का रहने वाला था। लंबे समय से कई संगीन मामलों में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की ओर से एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। वहीं, चंदौली पुलिस की ओर से भी इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

इनामी अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन रविवार देर रात सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ सरसावा-नकुर रोड पर हुई। पुलिस टीम और बदमाशों के बीच हुई गोलीबारी में ललन गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

  • लल्लन सिंह का आपराधिक इतिहास:

ललन सिंह उर्फ लल्लन कई संगीन मामलों में वांटेड था। बिहार के सात मामलों की सूची सामने आई है। पिछले दिनों वह यूपी में भी सक्रिय हुआ था। उसकी गिरफ्तारी पर सवा लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उस पर सात हत्या के मामले दर्ज थे।

पहला मामला: बिहार के नालंदा जिले के बिंद थाना में 16 मार्च 2016 को दर्ज मामले के अनुसार, ललन सिंह उर्फ लल्लन ने अपने भाइयों और अपने आपराधिक गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर इस दिन एएसआई पर हमला बोला। नालंदा में एएसआई भुवनेश्वर सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया और उनकी सरकारी रिवाल्वर लूट ली।

दूसरा मामला: पटना जिले के बाढ़ थाने में 18 अप्रैल 2016 को दर्ज मामले में लल्लन सिंह ने इलाके में एएसआई सुरेश ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी और उनकी सरकारी पिस्टल लूट ली।

तीसरा मामला: पटना जिले के फतुहा थाने में 24 सितंबर 2016 को दर्ज मामले में इस दिन लल्लन सिंह ने एएसआई आरआर चौधरी की गोली मारकर हत्या दी और उनकी सरकारी पिस्टल लूट ली।

चौथा मामला: नालंदा जिले के सोहसराय थाने में 27 फरवरी 2017 दर्ज मामले में लल्लन सिंह पर लूट के साथ डबल मर्डर का आरोप है। 27 फरवरी 2017 को थाना क्षेत्र सोहसराय में कैश वैन पर हमला कर गार्ड वृजनंदन प्रसाद सिंह और कैशियर रंजीत कुमार की हत्या कर दी। वैन से 20 लाख लूट लिए।

पांचवां मामला: पटना जिल के बेलछी थाने में 6 मार्च 2017 को दर्ज मामले में लल्लन पर लूट के साथ ट्रिपल मर्डर का आरोप है। दर्ज मामले के अनुसार, ललन सिंह उर्फ लल्लन ने अपने भाइयों और अपने आपराधिक गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बेलछी स्थित पीएनबी मेन ब्रांच से नकदी लेकर बाहर निकले कर्मचारियों को निशाना बनाया। अभियुक्तों ने बैंक के ठीक सामने लगभग दोपहर 12:30 बजे अंधाधुंध फायरिंग करते हुए बैंक के सुरक्षा गार्ड सुरेश सिंह एवं योगेश्वर दास और कैश वैन चालक अजित यादव की हत्या कर दी। घटना के बाद लगभग 60 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए।

छठा मामला: पटना जिले के बाढ़ थाने में 29 मार्च 2017 को आर्म्स एक्ट और आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज हुआ था।

सातवां मामला: पटना जिले के बाढ़ थाने में लल्लन के खिलाफ 8 सितंबर 2022 को आईपीसी की धारा 224/34 के तहत केस दर्ज है।

  • ऐसे हुआ एनकाउंटर

लल्लन सिंह का एनकाउंटर 21-22 जून की रात हुआ। दरअसल, एएसपी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सरसावा-नकुर मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को बदमाशों की गतिविधि की जानकारी मिली। पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में ललन सिंह गोली लगने से घायल हो गया। इसी दौरान उसका एक साथी मौके से भाग निकला।

पुलिस घायल बदमाश को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा लेकर आई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद लल्लन को सहारनपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code