1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. बिहार: भाजपा नेता नंदकिशोर का Congress पर हमला, कहा-खत्म होने की राह पर कांग्रेस
बिहार: भाजपा नेता नंदकिशोर का Congress पर हमला, कहा-खत्म होने की राह पर कांग्रेस

बिहार: भाजपा नेता नंदकिशोर का Congress पर हमला, कहा-खत्म होने की राह पर कांग्रेस

0
Social Share

पटना, 5 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस खत्म होने की राह पर आगे बढ़ रही है और जल्द ही मंजिल तक पहुंच जाएगी और इसका अंत निकट है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चुनाव नतीजों ने यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि कांग्रेस समाप्ति की राह पर और देश कांग्रेस मुक्त भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल में जो देश का नुक़सान पहुंचाया है और जनता को ठगा है, उसी करनी का फल कांग्रेस भुगत रही है। कांग्रेस का प्रायश्चित अभी खत्म नहीं हुआ।

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस की सरकारें जहां भी रही हैं, वहां भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है। कांग्रेस नेताओं ने देश के विकास के नाम पर सिर्फ अपना विकास किया। गरीबों के कल्याण के नाम पर अपना कल्याण किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जैसी स्वार्थी पार्टी को एक दिन भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। यादव ने कहा कि देश के लोगों को कांग्रेस की असलियत का पता लग गया है। इसलिए, कांग्रेस जल्द ही बोरिया -विस्तर समेट कर राजनीति से ही विदाई लेगी।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code