मोदी सरकार की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात : अब निःशुल्क दी जाएगी सिलाई मशीन

नई दिल्ली, 13 जून। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार देश की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। सरकार की पूरी कोशिश है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाया जा सके। इस क्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा फ्री सिलाई योजना लॉन्च की गई है।

पीएम फ्री सिलाई योजना 2022 का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना है। ऐसे में शहरी और ग्रामीण दोनों जगहों की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। हालांकि इस लाभ को पाने के लिए महिलाओं को आवेदन करना होगा।

ये महिलाएं ले सकेंगी योजना का लाभ

  • महिलाओं की उम्र 20 से 40 साल होना चाहिए।
  • श्रमिक महिलाओं के पति की आय 12 हजार रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • जो महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर हों।

आवेदन के लिए ये दस्तावेज हैं आवश्यक

  1. आधार कार्ड
  2. जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  3. पासपोर्ट साइज फोटो
  4. मोबाइल नंबर
  5. विकलांग या विधवा होने पर संबंधित प्रमाण पत्र

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ लेने के लिए पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर जाना होगा।
  • यहां मुफ्त सिलाई मशीन के लिए आपको आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा।
  • अब फॉर्म में अपनी पूरी जानकारी भरना होगा।
  • सभी दस्तावेज और अपनी फोटो लगाना होगा।
  • इसके बाद संबंधित कार्यालय में जाकर इस फॉर्म को सबमिट करना होगा।
  • यहां सत्यापन के बाद आपको मुफ्त में सिलाई मशीन जारी कर दी जाएगी।
RELATED ARTICLES

Most Popular