1. Home
  2. हिंदी
  3. यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 IAS अधिकारियों का योगी सरकार ने किया तबादला, कई जिलों के DM भी बदले
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 IAS अधिकारियों का योगी सरकार ने किया तबादला, कई जिलों के DM भी बदले

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 IAS अधिकारियों का योगी सरकार ने किया तबादला, कई जिलों के DM भी बदले

0
Social Share

लखनऊ, 30 जनवरी। यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यहां 19 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। वहीं कई जिलों के जिलाधिकारी भी बदल गए हैं। प्रदेश सरकार ने देर रात आईएएस अधिकारियों के तबादले का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत 8 जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं, जबकि कई अन्य आईएएस अधिकारियों को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

8 जिलों के बदले डीएम
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार प्रदेश सरकार ने 8 जिलों के डीएम को बदल दिया है। इसमें बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है। वहीं गाजियाबाद के डीएम आरके सिंह को कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है, जबकि अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को गाजियाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं कानपुर नगर के डीएम विशाख जी. को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया है।

गाजियाबाद और रामपुर के DM बदले
इनके अलावा रामपुर के डीएम रविंद्र कुमार मंदर को जौनपुर का डीएम बनाया गया है। वहीं फर्रुखाबाद के डीएम संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर भेजा गया है। बता दें कि गाजियाबाद और रामपुर के डीएम तीन सालों से एक ही जगह पर बने हुए थे। ऐसे में चुनाव आयोग के निर्देश पर इनका तबादला किया गया है।
इन अधिकारियों का भी तबादला
वहीं आगरा के मुख्य विकास अधिकारी मनिकनंदन ए. को बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि जौनपुर के जिलाधिकारी नुज झा को एसीईओ राज्य निर्वाचन आयोग बनाया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दिव्यांशु पटेल को मुरादाबाद का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं श्रम विभाग में तैनात निशा आनंद को अमेठी का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही राज्य संपत्ति अधिकारी वीके सिंह को फर्रुखाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code