hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: इराक में बड़ा हादसा: विवाह भवन में आग लगने से 100 से अधिक लोगों की मौत, 150 घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > इराक में बड़ा हादसा: विवाह भवन में आग लगने से 100 से अधिक लोगों की मौत, 150 घायल
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

इराक में बड़ा हादसा: विवाह भवन में आग लगने से 100 से अधिक लोगों की मौत, 150 घायल

Vinayak Barot
Last updated: September 27, 2023 11:19 am
Vinayak Barot
Published: September 27, 2023
Share
SHARE

मोसुल, 27 सितंबर। उत्तरी इराक में ईसाई विवाह समारोह का आयोजन कर रहे एक विवाह भवन में आग लग जाने से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि 150 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने घटना में मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि घटना इराक के निनवे प्रांत के हमदानिया इलाके में हुई।

यह प्रांत उत्तरी शहर मोसुल के ठीक बाहरी क्षेत्र में बसा एक ईसाई बहुल इलाका है, जो कि देश की राजधानी बगदाद से 335 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में है। टेलीविजन पर दिखाए जा रहे फुटेज में विवाह भवन आग की लपटों से घिरा हुआ नजर आ रहा है। चारों ओर मलबा और आग में नष्ट हुए सामान नजर आ रहे हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। घायलों के लिए और ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की जा रही है।

निनवे प्रांत के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मरने वालों की संख्या 114 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल-बद्र ने इससे पहले इराक की सरकारी समाचार एजेंसी के हवाले से घायलों की संख्या 150 बताई थी। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इस दुखद घटना के पीड़ित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।’’ प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ऑनलाइन जारी किए गए बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। निनवे के प्रांतीय गर्वनर नजीम अल-जुबौरी ने बताया कि कई घायलों को क्षेत्रीय अस्पतालों में रेफर किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि हताहतों का यह अंतिम आंकड़ा नहीं है और मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। आग लगने के कारण पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन एक टेलीविजन समाचार चैनल ने अपनी खबर में अंदेशा जताया है कि समारोह स्थल पर की गई आतिशबाजी से संभवत: हादसा हुआ होगा।

इराकी समाचार एजेंसी के हवाले से नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि विवाह समारोह स्थल के बाहरी हिस्से की सजावट में अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री का इस्तेमाल हुआ था, जो देश में अवैध है। नागरिक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, ‘‘अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री के इस्तेमाल, कम लागत वाली निर्माण सामग्री के उपयोग के कारण आग लगी जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और विवाह भवन का कुछ हिस्सा आग लगने से ढह गया।’’

You Might Also Like

सपा के कद्दावर नेता आजम खान को इलाहाबाद हाई कोर्ट से मिली जमानत, फिलहाल अभी जेल में ही रहेंगे
सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को झटका: 25 हजार शिक्षकों और स्कूल स्टाफ की नौकरी रद्द, वेतन भी होगा लौटाना
उमा भारती ने ब्यूरोक्रेसी पर दिया विवादित बयान, कहा – इनकी नहीं होती कोई औकात
टी20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका जीत के बावजूद त्रिकोणीय संघर्ष में मायूस, इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया अंतिम 4 में
पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति संग द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर चर्चा की, COP-28 शिखर सम्मेलन में भागीदारी का वादा कर स्वदेश लौटे
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर, PoK में अज्ञात हमलावरों ने की हत्या

Revoi Editor
Revoi Editor
May 21, 2026
एमसीडी चुनाव : दिल्ली भाजपा ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ जारी किया ‘आरोप पत्र’
Covid-19: India surpasses Brazil; Sensex crashes 1,700 points
जनता दर्शन में आए लोगों से बोले सीएम योगी – हर जरूरतमंद, पीड़ित की मदद के लिए सरकार तत्पर
भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में ठप हुआ ह्वाट्सएप, डेढ़ घंटे बाद शुरू हुईं सेवाएं
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?