hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: हाथरस भगदड़ पर बोले भोले बाबा – ‘होनी को कौन टाल सकता है, जो आया है..उसे जाना है’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > हाथरस भगदड़ पर बोले भोले बाबा – ‘होनी को कौन टाल सकता है, जो आया है..उसे जाना है’
राष्ट्रीयहिन्दी

हाथरस भगदड़ पर बोले भोले बाबा – ‘होनी को कौन टाल सकता है, जो आया है..उसे जाना है’

Revoi Editor
Last updated: July 18, 2024 12:48 am
Revoi Editor
Published: July 18, 2024
Share
SHARE

लखनऊ, 17 जुलाई। हाथरस में इसी माह की शुरुआत में एक सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत की त्रासद घटना के बाद सुर्खियों में आए स्वयंभू बाबा हरिनारायण साकार उर्फ भोले बाबा ने बुधवार को अटपटा और असंवेदनशील बयान देते हुए कहा कि वह हाथरस भगदड़ से वह बहुत व्यथित हैं, लेकिन नियति में लिखे को कोई टाल नहीं सकता और सभी को एक दिन मरना ही है।

कासगंज जिले के पटियाली के रहने वाले सूरजपाल सिंह उर्फ भोले बाबा ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह दो जुलाई की घटना के बाद से ‘अवसाद ग्रस्त और अत्यंत व्यथित हैं, लेकिन होनी को कौन टाल सकता है। जो आया है, उसे एक दिन तो जाना भी है।’ यह बात उन्होंने उनके ‘सत्संग’ में मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत होने की घटना के एक पखवारे बाद कही।

भोले बाबा ने अपने वकील के पूर्व में दिए गए एक बयान को दोहराते हुए कहा, ‘हमारे वकील डॉक्टर ए. पी. सिंह और प्रत्यक्ष दर्शियों ने जिस विषैले स्प्रे के बारे में बताया है, वह पूर्णतय: सत्य है, कोई न कोई साजिश जरूर हुई है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हैं, जो सनातन और सत्य के आधार पर चलने वाले उनके संगठन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

‘हमें एसआईटी और न्यायिक आयोग पर पूरा भरोसा‘

उन्होंने कहा, ‘हमें एसआईटी (विशेष जांच दल) और न्यायिक आयोग पर पूरा भरोसा है तथा मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम के सभी अनुयायियों को भी पूरा भरोसा है कि वे दूध का दूध और पानी का पानी करते हुए साजिशकर्ताओं को बेनकाब करेंगे।’

बाबा ने कहा, ‘हमने महापुरुषों से दिवंगत आत्माओं के परिजनों और इलाज करवा रहे घायलों के साथ जीवन पर्यंत तन-मन-धन से खड़े रहने की अपील की है, जिसको सभी महापुरुषों ने अपनी अपनी सामर्थ्य के अनुसार मानना भी शुरू किया है।’

भोले बाबा कासगंज के पटियाली स्थित अपने आश्रम पहुंचे

इससे पहले, भोले बाबा बुधवार को कासगंज के पटियाली स्थित अपने आश्रम पहुंचे। भोले बाबा के वकील ए.पी. सिंह ने कासगंज में संवाददाताओं से कहा, ‘वह (भोले बाबा) अपने आश्रम पहुंच गए हैं और यहीं रहेंगे। वह यहां एक अन्य आश्रम से ही आए हैं। वह कभी किसी के घर, होटल या किसी दूसरे देश में नहीं गए।’ उन्होंने कहा कि कासगंज बाबा की जन्मस्थली है और वह आखिरी बार 2023 में एक दिन के लिए यहां आए थे और उससे पहले 2013 में यहां आए थे।

गौरतलब है कि गत दो जुलाई को हाथरस के सिकंदराराऊ इलाके में स्वयंभू बाबा सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी। राज्य सरकार ने घटना की जांच के लिए एसआईटी और न्यायिक आयोग का गठन किया है। भगदड़ के मामले में दर्ज मुकदमे में बाबा का नाम आरोपित के तौर पर शामिल नहीं था।

You Might Also Like

गुजरात चुनाव में केजरीवाल को लगा झटका, AAP उम्‍मीदवर ने BJP कैंडीडेट को दिया समर्थन
सिंगापुर ओपन : सात्विक-चिराग ने जीता पुरुष युगल खिताब, फाइनल में तीसरी सीड इंडोनेशियाई टीम को शिकस्त दी
पीएम मोदी 28 अक्टूबर को गुजरात में 4800 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास
दक्षिण चीन सागर में ड्रैगन की दादागिरी, फिलीपींस के जहाजों को करने लगा परेशान; धमकी भी दी
चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट : भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने के आसार नहीं, हाइब्रिड मॉडल पर हो सकता है आयोजन
TAGGED:Bhole BabaHathras stampedewhoever has come...has to go'
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?