hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, वाराणसी के होटल में लगाई फांसी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > बॉलीवुड > भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, वाराणसी के होटल में लगाई फांसी
बॉलीवुडराष्ट्रीयहिन्दी

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या, वाराणसी के होटल में लगाई फांसी

Vinayak Barot
Last updated: March 26, 2023 4:25 pm
Vinayak Barot
Published: March 26, 2023
Share
SHARE

वाराणसी, 26 मार्च। मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में आत्महत्या कर ली है। आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ क्षेत्र स्थित सोमेंद्र होटल के कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या की वजह जानने की कोशिश में जुटी हुई है।

एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी आई थीं आकांक्षा

आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बोल्ड और हॉट डांस के लिए फेमस थीं। मॉडलिंग में भी उन्होंने अपने करिअर को ऊंचाई दी। फिलहाल एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वह वाराणसी आई थीं। होटल सोमेंद्र में बाकी फिल्म यूनिट के साथ वह भी रुकी हुई थीं।

रविवार सुबह जब काफी देर बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं निकली और होटल स्टाफ को भी शक हुआ, इसके बाद फिल्म यूनिट से जुड़े हुए लोगों को इसकी जानकारी दी गई। यूनिट के लोगों और होटल के स्टाफ ने जब दरवाजा खोला तो सामने आकांक्षा दुबे फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिलीं, जिसके बाद मौके पर पहुंची सारनाथ थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जांच शुरू की।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस फिल्म की यूनिट से जुड़े हुए लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आकांक्षा दुबे के घर वालों को भी इसकी सूचना दी गई है। पुलिस यह जानने में जुटी है कि आखिर वो कौन सी वजह थी, जिसके कारण अभिनेत्री ने ये कदम उठाया या फिर यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है।

आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं

आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं। उन्होंने कुछ ही समय में भोजपुरी इंडस्ट्री अपनी पहचान कायम कर ली थी। आकांक्षा ने भोजपुरी के कई बड़े अभिनेताओं और गायकों संग काम किया। उन्होंने पवन सिंह, समर सिंह, खेसारी लाल और कई मशहूर गायक-अभिनेताओं के साथ काम किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝐀𝐤𝐚𝐧𝐤𝐬𝐡𝐚 𝐃𝐮𝐛𝐞𝐲 (@akankshadubey_official)

अभिनेत्री ने हाल ही में पवन सिंह के साथ अपने आने वाले गाने की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। आकांक्षा का पवन सिंह के साथ नया गाना ‘आरा कभी हारा नहीं’ आज ही रिलीज हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝐀𝐤𝐚𝐧𝐤𝐬𝐡𝐚 𝐃𝐮𝐛𝐞𝐲 (@akankshadubey_official)


आकांक्षा दुबे ने ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ नाम की फिल्मों में नजर आ चुकी थीं। आकांक्षा ने चार दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया के एक पोस्ट में कहा था कि ‘वह कह रही हैं कि बुरी कल भी नहीं थी और अच्छी आज भी नहीं हैं।’

You Might Also Like

यूपी में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर्स हटवाने के मुख्यमंत्री योगी के कार्य को राज ठाकरे ने सराहा
‘दिल्ली की योगशाला’ पर लगेगा ताला, एलजी की ओर से अब तक नहीं मिली अनुमति
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच बोले उद्धव ठाकरे – ‘मैंने सीएम आवास छोड़ा है, लेकिन मेरा संकल्प अब भी मजबूत’
जम्मू-कश्मीर : अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर
PM मोदी जी-20 सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना, कहा- ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के आधार पर रखेंगे भारत का नजरिया
TAGGED:Akanksha commits suicideAkanksha DubeyBhojpuri actress commits suicide
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

August 10, 2026

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

Ram Mandir: आचार्य इंद्रदेव मिश्र बने राम मंदिर के ‘व्यवस्था प्रमुख’, दिसंबर 2026 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?