hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत मुक्ति मोर्चा ने आरएसएस मुख्यालय घेरने की कोशिश की, कार्यकर्ता हिरासत में
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > भारत मुक्ति मोर्चा ने आरएसएस मुख्यालय घेरने की कोशिश की, कार्यकर्ता हिरासत में
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

भारत मुक्ति मोर्चा ने आरएसएस मुख्यालय घेरने की कोशिश की, कार्यकर्ता हिरासत में

Vinayak Barot
Last updated: October 6, 2022 4:35 pm
Vinayak Barot
Published: October 6, 2022
Share
SHARE

नागपुर, 6 अक्टूबर। भारत मुक्ति मोर्चा (बीएमएम) नाम के संगठन की ओर से गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नागपुर स्थित मुख्यालय को घेरने की कोशिश की गई। इस मामले में पुलिस ने मुख्यालय के बाहर से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा आरएसएस कार्यालय के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

बीएमएम का आरोप – आरएसएस की विचारधारा भारतीय संविधान के अनुरूप नहीं

वामन मेश्राम के नेतृत्व वाले भारत मुक्ति मोर्चा ने आज नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय की घेराबंदी करने का प्रयास करते हुए कहा कि इस संगठन की विचारधारा भारतीय संविधान के अनुरूप नहीं है। पुलिस ने वामन मेश्राम को हिरासत में ले लिया है।

इस मार्च में शामिल होने के लिए भारत मुक्ति मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता नागपुर पहुंचे थे। हालांकि पुलिस ने इस मार्च की इजाजत देने से इनकार कर दिया। इसलिए पुलिस ने इस मार्च को आगे नहीं बढ़ने दिया। पुलिस ने उन्हें रोका तो कार्यकर्ताओं ने इंदौरा चौक पर ही धरना शुरू कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने काररवाई करते हुए कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी भी की। भारत मुक्ति मोर्चा संगठन को पुलिस द्वारा विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई क्योंकि शहर में धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे।

हाई कोर्ट से नहीं मिली परमिशन, पुलिस भी हुई सख्त

इसके साथ ही बॉम्बे हाई कोर्ट ने वामन मेश्राम की याचिका को भी खारिज कर दिया और निर्देश दिया कि पुलिस को आवेदन कर 6 से 9 अक्टूबर के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। अदालत की ओर से भी परमिशन न मिलने के बाद पुलिस सख्त थी। हालांकि, वामन मेश्राम और उनके संगठन के आंदोलन के स्टैंड पर बने रहने के कारण नागपुर सिटी पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से पूरे इंदौरा इलाके में धारा 144 लागू कर दी है।

इलाके में धारा 144 लागू, कई लोग हिरासत में लिए गए

नागपुर के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि भारत मुक्त मोर्चा की ओर से छह अक्टूबर को आंदोलन की परमिशन मांगी गई थी। कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए हमने परमिशन देने से इनकार कर दिया था। उन लोगों की ओर से सहयोग नहीं किया जा रहा है। ऐसे में धारा 144 लागू कर दी गई है और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

You Might Also Like

भारतीय नौसेना की बढ़ी ताकत : पीएम मोदी ने देश को समर्पित किए INS सूरत, नीलगिरी और वाघशीर
कोरोना पर बोले आरएसएस प्रमुख भागवत – सरकार व आमजन की लापरवाही से बिगड़े हालात
अमेरिकी राष्ट्रपति के बदले सुर : ग्रीनलैंड पर अब ‘सैन्य कार्रवाई’ नहीं, दावोस में ट्रम्प ने पलटा अपना ही फैसला
यूपी : ADG प्रशांत कुमार का दावा- सुरक्षित है अतीक के दोनों नाबालिग बेटे, अब तक 1168 करोड़ की संपत्ति जब्त
बॉलीवुड : बिग बी ने Likes के लिए टाइगर को किया कॉपी, दिखाया ऐसा स्टंट कि सब हो गए हैरान
TAGGED:Bharat Mukti MorchaBMM workers detainedRSS Headquarters
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयउत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यहिन्दी

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

August 7, 2026

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?