1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत जोड़ो यात्रा दौसा जिले के बाढ़ नागवास से हुई शुरू, मालखेड़ा में राहुल गांधी की बड़ी सभा
भारत जोड़ो यात्रा दौसा जिले के बाढ़ नागवास से हुई शुरू, मालखेड़ा में राहुल गांधी की बड़ी सभा

भारत जोड़ो यात्रा दौसा जिले के बाढ़ नागवास से हुई शुरू, मालखेड़ा में राहुल गांधी की बड़ी सभा

0
Social Share

दौसा 19 दिसंबर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में दौसा जिले के बांदीकुई क्षेत्र के बाढ़ नागवास से आज सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई।
यात्रा के दौसा जिले में सोमवार को अंतिम दिन भी लोगों का काफी उत्साह नजर आया। यात्रा का राजस्थान में आज 15वां दिन है। यात्रा आज दौसा से अलवर जिले में प्रवेश करेगी।

यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा, राज्य के मंत्री रमेश मीणा, सरकारी उपमुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी, विधायक कृष्णा पूनियां सहित अन्य कई पार्टी नेता राहुल गांधी के साथ चले।

भारत जोड़ो यात्रा का आज 103वां दिन है, राजस्थान इसका 15वां दिन है और आज उसने करीब दस बजे अलवर जिले में प्रवेश कर लिया जहां सुरेर गांव में दोपहर का विश्राम है। भारत जोड़ो यात्रा का सोमवार को एक ही फेज है। यात्री 13 किलोमीटर चलेंगे और उसके बाद ब्रेक हो जाएगा। खास बात यह है कि राजस्थान पहुंचने के बाद भारत जोड़ो यात्रा की आज पहली बड़ी सभा आज है। जो अलवर के मालाखेड़ा में रखी गई है। जिसे राहुल गांधी संबोधित करेंगे। सभा में बड़ी भीड़ जुटाने की कवायद है। इसके लिए पार्टी नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code