Homeहिन्दीराष्ट्रीयदीपावाली से पहले इस राशि के लोगों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें,...

दीपावाली से पहले इस राशि के लोगों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पढ़ें कहीं भी तो नहीं शामिल

लखनऊ, 14 अक्टूबर। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुख-सुविधाओं, ऐशवर्य व धन आदि का कारक माना गया है। मान्यता है कि जिस जातक की जन्मकुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है, उसे जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहती है। अक्टूबर महीने में शुक्र एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे। दिवाली से पहले शुक्र गोचर कई राशि वालों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। शुक्र 18 अक्टूबर 2022 को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में आएंगे। इस राशि में शुक्र 11 नवंबर तक रहेंगे। जानें किन राशि के जातकों को होगा महालाभ और कौन रहें सावधान-

कन्या राशि- शुक्र गोचर कन्या राशि के लिए अच्छे परिणाम ला सकता है। इस दौरान आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। आय में वृद्धि के संकेत हैं। धन लाभ के योग बनेंगे। निवेश का लाभ मिलेगा। जिस अवधि में आप जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता हासिल करेंगे।

तुला- तुला राशि वालों पर शुक्र राशि परिवर्तन का विशेष प्रभाव पड़ेगा। शुक्र ग्रह आपकी राशि के स्वामी ग्रह माने गए हैं। इसके अलावा शुक्र गोचर भी आपकी राशि में ही हो रहा है। ऐसे में आपके लिए शुक्र राजयोग की स्थिति बनाएंगे। आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

मकर- मकर राशि के जातक शुक्र गोचर में किसी नए काम की शुरुआत न करें। इस अवधि में निवेश से बरतने की सलाह दी जाती है। किसी काम में आपको बाधा का सामना करना पड़ सकता है। कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments