hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बीसीसीआई का फैसला : ऋद्धिमान साहा से चैट विवाद में खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार दो वर्षों के लिए प्रतिबंधित
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > बीसीसीआई का फैसला : ऋद्धिमान साहा से चैट विवाद में खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार दो वर्षों के लिए प्रतिबंधित
खेलहिन्दी

बीसीसीआई का फैसला : ऋद्धिमान साहा से चैट विवाद में खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार दो वर्षों के लिए प्रतिबंधित

Vinayak Barot
Last updated: May 4, 2022 7:18 pm
Vinayak Barot
Published: May 4, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 4 मई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने क्रिकेटर ऋद्धिमान साहा को कुछ माह पूर्व कथित तौर पर ‘धमकी भरे मैसेज’ भेजे जाने के प्रकरण में देश के जाने माने खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार पर दो वर्षों का प्रतिबंध लगा दिया है।

गौरतलब है कि साहा ने एक चैट का स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया था कि इंटरव्यू देने के लिए एक बड़े पत्रकार ने उन्हें धमकी दी है। साहा ने तब पत्रकार के नाम का खुलासा नहीं किया था। हालांकि बोरिया मजूमदार के नाम की अटकलें सोशल मीडिया पर लगने लगी थीं। साथ ही उनपर प्रतिबंध लगाए जाने की भी सुनगुनी होने लगी थी।

साहा के खुलासे के बाद बोरिया मजूमदार खुद सामने आए और वीडियो जारी कर पूरे विवाद पर अपना पक्ष रखा था। उन्होंने कहा था कि शेयर किया गया स्क्रीनशॉट उनके साथ चैटिंग का है। साथ ही उन्होंने दावा किया था कि शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में छेड़छाड़ की गई है और जान बूझकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश हो रही है।

बीसीसीआई ने जांच के लिए बनाई थी समिति

साहा की ओर से किए गए दावों और फिर बोरिया मजूमदार की ओर से आई सफाई के बाद विवाद की जांच के लिए बीसीसीआई की ओर से तीन सदस्यीय समिति बनाई गई थी। जांच समिति की रिपोर्ट के बाद मजूमदार पर प्रतिबंध का यह फैसला सामने आया है।

प्रतिबंध के दौरान बीसीसीआई से जुड़े स्टेडियमों में दाखिल नहीं हो सकेंगे

बहरहाल, बोरिया मजूमदार पर बैन के बाद अब वह बीसीसीआई से जुड़े स्टेडियम में दाखिल नहीं हो सकेंगे। उन्हें भारत में होने वाले घरेलू या अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए मीडिया मान्यता भी बीसीसीआई की ओर से नहीं दी जाएगी और खिलाड़ियों को भी उनके साथ नहीं जुड़ने के लिए कहा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि साहा की ओर से ट्वीट के बाद भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री, पूर्व क्रिकेटर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से लेकर हरभजन सिंह और आकाश चोपड़ा तक ने भारतीय विकेटकीपर को अपना समर्थन दिया था। फिलहाल 37 वर्षीय साहा आईपीएल-2022 में हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ खेल रहे हैं। साहा ने अपने करिअर में टीम इंडिया के लिए 40 टेस्ट और नौ अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच खेले हैं।

You Might Also Like

अरविंद केजरीवाल ने जाहिर की आशंका- क्या मोदी सरकार आज फिर जंतर-मंतर पर अपने बच्चों पर बर्बर हमला करेगी?
मोहाली टेस्ट : जडेजा और अश्विन के धाकड़ खेल से भारत को 1-0 की बढ़त, श्रीलंका तीसरे ही दिन पारी व 222 रनों से पिटा
आईपीएल-18 : राजस्थान रॉयल्स ने तोड़ा पंजाब किंग्स का अजेय क्रम, यशस्वी के पचासे के बाद आर्चर की मारक गेंदबाजी
Pahalgam Terror Attack: दुख के इस समय में भारत के साथ हैं, पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद ब्रिटेन की मंत्री ने कहा…
फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित होंगे शशि थरूर, 2010 में स्पेन ने भी दिया था ऐसा अवॉर्ड
TAGGED:bcciBoria MajumdarChat controversyCricketer Wriddhiman SahaSports journalist
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

August 8, 2026

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?