सितम्बर में 15 दिन बैंकों में नहीं होगा काम, गणेश चतुर्थी सहित कई पर्वों पर रहेगा अवकाश

नई दिल्ली, 31 अगस्त। रविवार से शुरू हो रहे सितम्बर के महीने में साप्ताहिक अवकाशों के अलावा कई पर्व व त्योहार पड़ रहे हैं। यही वजह है कि इस माह 15 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

हालांकि 15 छुट्टियों का मतलब यह नहीं है कि देशभर के बैंक 15 दिन बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) स्थान विशेष के पर्व-त्योहार और खास मौकों के लिए यह छुट्टियां जारी करता है। उदाहरण के लिए 23 सितम्बर को महाराजा हरिसिंह की जयंती के मौके पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे जबकि देश के अन्य हिस्सों में उस दिन बैंक खुले रहेंगे।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी सितम्बर माह की छट्टियों की लिस्ट पर गौर करें तो पहले सप्ताह में ही सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सात सितम्बर को देश में गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। इस दिन महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ समेत सभी प्रदेशों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा, जिसके चलते कई सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। सितम्बर में साप्ताहिक अवकाश के अलावा कुछ दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।

कब-कब बंद रहेंगे बैंक

  • 1 सितम्बर को रविवार है। इस दिन सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।
  • 4 सितम्बर को तिरुभव तिथि ऑफ श्रीमंता शंकरदेवा के मौके पर गुवाहाटी के बैंक बंद रहेंगे।
  • 7 सितम्बर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी के बैंक में छुट्टी रहेगी।
  • 8 सितम्बर को रविवार की वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 14 सितम्बर को दूसरा शनिवार होने के कारण सभी बैंक बंद होंगे।
  • 15 सितम्बर को रविवार है। इस दिन पूरे देश के बैंक में छुट्टी रहेगी।
  • 16 सितम्बर को बारावफात है। इस दिन अहमदाबाद, बेलापुर,बेंगलुरु, ऐजवाल ,चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कोची, कानपुर,लखनऊ, मुंबई, नागपुर,नई दिल्ली, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम में बैंक में अवकाश है।
  • 17 सितम्बर को मिलाद-उन-नबी के अवसर पर गंगटोक और रायपुर के बैंक बंद रहेंगे।
  • 18 सितम्बर को गंगटोक के बैंक पंग-लहबसोल की वजह से बंद रहेंगे।
  • 20 सितम्बर को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के मौके पर जम्मू और श्रीनगर के बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा।
  • 22 सितम्बर को पूरे देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। इस दिन रविवार है।
  • 21 सितम्बर को श्री नारायण गुरु समाधि दिवस की वजह से कोची और तिरुवनंतपुरम के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
  • 23 सितम्बर को महाराजा हरिसिंह जी जयंती के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 सितम्बर को सितंबर का चौथा शनिवार है। इस दिन सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।
  • 29 सितम्बर को रविवार की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे।
RELATED ARTICLES

Most Popular