hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की भी UP से होगी विदाई, योगी सरकार जारी किया फरमान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की भी UP से होगी विदाई, योगी सरकार जारी किया फरमान
राष्ट्रीयउत्तरप्रदेशराज्यहिन्दी

बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की भी UP से होगी विदाई, योगी सरकार जारी किया फरमान

Revoi Editor
Last updated: April 29, 2025 12:23 pm
Revoi Editor
Published: April 29, 2025
Share
SHARE

लखनऊ, 29 अप्रैल। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश से शत प्रतिशत पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी सुनिश्चित करने के बाद सुरक्षा बलों के निशाने पर अब बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठिये हैं। अधिकृत सूत्रों के अनुसार राज्य में बांग्लादेशी और रोहिंग्या की तलाश तेज कर दी गयी है। पाकिस्तानियों के बाद रोहिंग्या और बांग्लादेशियों घुसपैठियों को चिन्हित कर उन्हे खदेड़ा जाएगा। इसके लिये सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों और गुप्तचर एजेंसियों को निर्देश दिये गये हैं।

उन्होंने बताया कि सभी जिलों के डीएम, कप्तान और पुलिस कमिश्नर को निर्देश भेजे गए कि नाम बदल कर रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की तलाश तेज की जाये ताकि उन्हे उनके गंतव्य की ओर रवाना किया जा सके। इस बीच भारत नेपाल सीमा पर अवैध मदरसों को ध्वस्त करने और सील करने कार्रवाई जारी रहेगी।

गौरतलब है कि पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश से पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर कर दिया गया है। पूरे देश में उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जहां 24 घंटे के अंदर प्रदेश में रह रहे शत-प्रतिशत पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर कर दिया गया है। वहीं अंतिम बचे एक पाकिस्तानी नागरिक को बुधवार को वापस भेज दिया जाएगा। पुलिस विभाग और खुफिया एजेंसी द्वारा लगातार उसपर नजर रखी जा रही है।

केंद्र सरकार ने देश के सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी करते हुए पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके देश भेजने के निर्देश दिये। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर सख्त निर्देश दिये कि प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल प्रदेश से बाहर करने के साथ उन्हे उनके देश रवाना किया जाए।

प्रदेश के सभी 75 जिलों को अलर्ट करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिये गये। इस बीच नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों पर सैकड़ों अवैध निर्माण ढहाए जा चुके हैं। सीमा क्षेत्र के 10-15 किमी दायरे में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है और अवैध धार्मिक संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

बहराइच में 89 अवैध कब्जेदारों पर हुई कारवाई की गयी है वहीं श्रावस्ती में भी 17 अवैध मदरसों के अलावा 119 अवैध कब्जे मुक्त कराए गए। सिद्धार्थनगर में 11 और महाराजगंज में 19 अवैध संरचनाओं पर भी कार्रवाई हुयी। बलरामपुर में भी सरकारी भूमि पर सात अवैध कब्जे किए गए चिन्हित किये गये जिनमें दो ने स्वत: कब्जा हटाया जबकि शेष पर कार्रवाई की गयी।

You Might Also Like

हमास के समर्थन में खुलकर उतरे ईरान ने अमेरिका को दी धमकी – ‘तुम्हें भी नहीं बख्शेंगे’
‘कभी ईद कभी दिवाली’ : 2023 में सलमान खान करेंगे बड़ा धमाका, ब्लॉक की डेट
सेबी इस दिन सुमंगल इंडस्ट्रीज समेत 7 कंपनियों की 19 संपत्तियों की करेगा नीलामी, जानें वजह
मुलायम सिंह यादव समेत यूपी की 8 विभूतियों को पद्म अलंकरण, सीएम योगी ने दी बधाई
दिल्ली : 18 दिसम्बर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन, बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर पर्यावरण मंत्री सिरसा ने मांगी माफी
TAGGED:BangladeshisdecreeFarewellRohingya infiltratorsupyogi government
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?