hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बांग्लादेश: चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी को वीएचपी ने बताया अलोकतांत्रिक
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > बांग्लादेश: चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी को वीएचपी ने बताया अलोकतांत्रिक
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

बांग्लादेश: चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी को वीएचपी ने बताया अलोकतांत्रिक

Revoi Editor
Last updated: November 26, 2024 6:34 pm
Revoi Editor
Published: November 26, 2024
Share
SHARE

बांग्लादेश, 26नवंबर। हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की बांग्लादेश में गिरफ्तारी को लेकर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने मंगलवार को कड़ी आपत्ति जताई है। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा ने बांग्लादेश प्रशासन द्वारा इस्कॉन मंदिर के मुख्य पुजारी की गिरफ्तारी को कायरतापूर्ण और अलोकतांत्रिक घटना बताया है।

बांग्लादेश प्रशासन की कार्यप्रणाली अलोकतांत्रिक

उन्होंने कहा, “विश्व हिंदू परिषद बांग्लादेश प्रशासन की इस कायरतापूर्ण और अलोकतांत्रिक घटना का पुरजोर विरोध करती है। इस्कॉन ने या अन्य हिंदू समाज के संगठनों ने अभी तक अपने उत्पीड़न के विरोध में जितने प्रदर्शन किए हैं, वो लोकतांत्रिक तरीके से किए हैं। किसी भी प्रकार की हिंसा का उन्होंने प्रतिहिंसा के रूप में अभी तक कोई उत्तर नहीं दिया है। इस प्रकार के पूर्ण शांतिप्रिय और लोकतांत्रिक रूप से अपनी बात रखने वाले समाज के किसी नेतृत्व को इस प्रकार से गिरफ्तार करना, उनकी आवाज को दबाने की कोशिश करना अलोकतांत्रिक और अमानवीय घटना है। यह हिंदू समाज के मानवाधिकारों का हनन भी है।”

हिंदू समाज के साथ किया जा रहा है दमन

बागड़ा ने आगे कहा, “बांग्लादेश में जो घटनाक्रम चल रहा है उसमें वामपंथी, इस्लामिक तत्वों के साथ मिलकर वहां के हिंदू समाज का दमन कर रहे हैं। दुर्भाग्य की बात है कि पूरे विश्व समुदाय के वैश्विक संगठनों की ओर से इस घटनाक्रम पर जितनी चिंता व्यक्त करनी चाहिए थी, वैसे नहीं की। जैसी रोक लगायी जानी चाहिए थी, ऐसी रोक नहीं लगाई गई। विश्व हिंदू परिषद पूरे विश्व समुदाय से यह अपेक्षा करती है कि वहां पर हो रहे घटनाक्रम को ध्यान से देखें, उसकी गंभीरता को समझें और बांग्लादेश के प्रशासन पर दबाव बनाएं कि हिंदुओं के मानवाधिकारों की सुरक्षा की जाए।”

भारत सरकार को उत्पीड़न के मद्देनजर पहल करने की जरूरत

विहिप महामंत्री ने कहा, “भारत सरकार का रुख इस विषय में बहुत ही सावधानी पूर्वक और न्यूनतम रहा है। यह सही है कि एक संप्रभु देश की स्वायत्तता को किसी भी प्रकार से चुनौती देना दूसरे देश की सरकार के लिए ठीक नहीं है। लेकिन एक बड़े हिंदू समुदाय का इस प्रकार का उत्पीड़न पूरा विश्व, पड़ोसी देश, भारत सरकार देखते रहे और कुछ भी कार्यवाही नहीं की। यह एक सीमा तक तो स्वीकार्य है लेकिन लंबे समय तक इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।”

हिंदुओं के उत्पीड़न के खिलाफ दबाव बनाए भारत सरकार

विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि विश्व समुदाय इन सब घटनाओं को संज्ञान में ले और बांग्लादेश के प्रशासन पर हिंदुओं के उत्पीड़न को रोकने का दबाव बनाए। विहिप ने कहा कि हम इस्कॉन के मुख्य पुजारी चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की रिहाई की मांग करते हैं और बांग्लादेश सरकार से किसी भी हिंदू नेता, हिंदू पुजारी या धार्मिक गुरु को बिना किसी कारण के गिरफ्तार करने की मानसिकता से बचने की अपेक्षा करते हैं।

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में तख्तापलट की कोशिश के दौरान जारी हिंसा में कई हिंदू समुदाय के लोग भी चपेट में आए हैं। इसके खिलाफ प्रदर्शन करने को लेकर इस्कॉन के चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को गिरफ्तार कर लिया गया है।

You Might Also Like

मनोरंजन : भोजपुरी अभिनेता यश कुमार की ‘पति पत्नी और भूतनी’ का फर्स्ट लुक रिलीज
Asian games: शूटिंग में सरबजोत और दिव्या ने आज जीता सिल्वर, निशानेबाजी में यह भारत का 19वां पदक
रामनाथ कोविंद से मिले भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, ”एक राष्ट्र, एक चुनाव” पर बनी कमेठी के प्रमुख हैं पूर्व राष्ट्रपति
भारत में कोरोना संकट : मृतकों की संख्या 75 दिनों बाद 1,000 से कम, एक्टिव केस गिरकर 5.73 लाख
मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हराकर पहली बार जीती रणजी ट्रॉफी
TAGGED:bangladeshChinmoy Krishna Das BrahmachariundemocraticVHP calls arrest of
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?