hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जम्मू-कश्मीर : कश्मीर घाटी में जारी बर्फबारी के बीच अब हिमस्खलन और भूस्खलन की चेतावनी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > जम्मू-कश्मीर : कश्मीर घाटी में जारी बर्फबारी के बीच अब हिमस्खलन और भूस्खलन की चेतावनी
राष्ट्रीयहिन्दी

जम्मू-कश्मीर : कश्मीर घाटी में जारी बर्फबारी के बीच अब हिमस्खलन और भूस्खलन की चेतावनी

Vinayak Barot
Last updated: January 9, 2023 5:03 pm
Vinayak Barot
Published: January 9, 2023
Share
SHARE

जम्मू, 9 जनवरी। कश्मीर घाटी में दो दिनों से जारी बर्फबारी के बीच अधिकारियों की उस चेतावनी ने कश्मीरियों के बीच दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है, जिसमें कहा गया है कि ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 4-5 दिनों तक हिमस्खलन और भूस्खलन का खतरा मंडराता रहेगा। ऐसे में इन इलाकों में रहने वालों को घरों से बाहर निकलने की मनाही की गई है।

ऊंचाई वाले इलाकों के लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत

दरअसल जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जम्मू और कश्मीर संभाग के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। यही नहीं ऊंचाई वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को यह स्पष्ट हिदायत दी है कि वह इस दौरान अपने घरों से बाहर न निकलें।

इस बीच आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की जम्मू व कश्मीर संभाग के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी के बाद प्रशासन ने आपदा प्रबंधन केंद्रों को पूरी तरह से तैयार रखने को कहा है ताकि हर प्रकार के हालात से निबटा जा सके। हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों पर अधिक नजर रखी जा रही है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं।

जरूरी सेवाओं को बहाल करने की स्थिति के बारे में पंचायती राज संस्थानों के सदस्यों से भी जानकारी ली गई। सभी उपायुक्तों को अपने-अपने जिलों में बिजली बहाली के अलावा अस्पतालों में जरूरी सामान की सप्लाई के बारे में जानकारी रखने की हिदायत दी गई है। यही नहीं जिन महिलाओं को इन दिनों प्रसव की उम्मीद है, उन्हें पहले ही अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।

40 दिनों की भीषण सर्दी की अवधि ‘चिल्ले कलां‘ से गुजर रही कश्मीर घाटी

गौरतलब है कि घाटी 40 दिनों की भीषण सर्दी की अवधि से गुजर रही है, जिसे ‘चिल्ले कलां’ कहा जाता है। यह 21 दिसम्बर से शुरू होता है और 30 जनवरी को समाप्त होता है। कश्मीर के मंडलायुक्त ने उच्चस्तरीय बैठक कर अधिकारियों को हिमपात से पैदा होने वाली किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

2 दिनों से हो रही भारी बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त

लोगों को इन दिनों के दौरान अपने घरों से बाहर निकलने या पैदल यात्रा करने से परहेज करने की सलाह दी गई है। पिछले दो दिनों से हो रही भारी बर्फबारी होने के कारण जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है। कई जिलों में बिजली और पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है। वहीं अस्पतालों तक में मरीजों का पहुंचना दूभर हो रहा है। स्थिति से निबटने के लिए सभी जिलों में कंट्रोम रूम स्थापित किए गए हैं।

You Might Also Like

कोरोना से लड़ाई : ब्रिटेन ने कोविशील्ड वैक्सीन को भी दी मान्यता, नए यात्रा दिशानिर्देश जारी
कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा का दावा – ‘भाजपा फिर सत्ता में आएगी और इसे कोई नहीं रोक सकता’
पाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला, राजनीतिक सम्मेलन के दौरान विस्फोट में 40 लोगों की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मणिपुर हिंसा : दो पत्रकार सहित 27 लोग लापता, राजधानी इम्फाल सहित कई जिलों में भारी तनाव
तालिबान ने की रूसी राष्ट्रपति के बयान की सराहना, जानें क्या कहा?
TAGGED:Avalanche and landslide warningsjammu-kashmirsnowfall in Kashmir Valley
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
देश-विदेशराष्ट्रीयहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?