1. Home
  2. Vinayak Barot

Vinayak Barot

अयोध्या में अपना आशियाना बनाएंगे बिग बी, 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा भूखंड

नई दिल्ली, 15 जनवरी। भारतीय सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन यानी बिग बी ने राम नगरी अयोध्या में विकसित की जा रही एक परियोजना में 14.5 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 10,000 वर्ग फुट का एक भूखंड खरीदा है। इसे मुंबई की जमीन जायदाद के विकास से जुड़ी कम्पनी हाउस ऑफ अभिनंदन […]

नीति आयोग की ताजा रिपोर्ट : देश में पिछले 9 वर्षों में 24.82 करोड़ लोग ‘गरीबी’ रेखा से आए बाहर, यूपी शीर्ष पर

नई दिल्ली, 15 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले नौ वर्षों के कार्यकाल के दौरान देशभर में 24.82 करोड़ लोग बहुआयामी यानी स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवनस्तर के मामले में गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। नीति आयोग ने सोमवार को अपनी ताजा रिपोर्ट रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया […]

पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर वार्ता की, यूक्रेन व ब्रिक्स सहित कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, 15 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए एक खाका विकसित करने पर सहमत हुए। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में यह जानकारी दी। दोनों नेताओं […]

शेयर बाजार ने रचा इतिहास : सेंसेक्स पहली बार 73 हजार अंक के पार, निफ्टी भी 22 हजार अंक के ऊपर पहुंचा

मुंबई, 15 जनवरी। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कम्पनियों, रिलायंस और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में जोरदार लिवाली के बीच घरेलू शेयर बाजारों ने सोमवार को भी रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखा और फिर इतिहास रचा। इस क्रम में सेंसेक्स पहली बार 73,000 अंक के स्तर से ऊपर बंद हुआ तो निफ्टी भी पहली बार 22,000 […]

उद्धव ठाकरे गुट पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, शिंदे गुट को ‘असली शिवसेना’ घोषित करने के स्पीकर के फैसले को दी चुनौती

नई दिल्ली, 15 जनवरी। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट के पक्ष में पिछले सप्ताह महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सोमवार को दाखिल याचिका में शिवसेना (UBT) ने स्पीकर के 10 जनवरी के फैसले पर अंतरिम रोक लगाने […]

मायावती ने जन्मदिन पर किया एलान – ‘बसपा अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव, अब मुफ्त में किसी को समर्थन नहीं देंगे’

लखनऊ, 15 जनवरी। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने अपने 68वें जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने यह भी एलान कर दिया कि उनकी पार्टी अकेले दम पूरी ताकत से लोकसभा चुनाव लड़ेगी और […]

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दूसरे दिन राहुल गांधी बोले – ‘मणिपुर को फिर से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण बनाना चाहता हूं’

सेनापति (मणिपुर), 15 जनवरी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दूसरे दिन सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी मणिपुर के लोगों के साथ खड़ी है और राज्य को फिर से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण बनाना चाहती है। राहुल गांधी ने वोल्वो बस में सोमवार सुबह आगे की यात्रा शुरू की। इस […]

गृह मंत्री अमित शाह की बहन राजेश्वरीबेन शाह का मुंबई में निधन, सीएम शिंदे ने जताया शोक

मुंबई, 15 जनवरी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरीबेन शाह का आज मुंबई में निधन हो गया। वह कुछ समय अस्वस्थ्य चल रही थीं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह जानकारी शेयर करते हुए दुख जाहिर किया है। सीएम शिंदे ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘केंद्रीय गृह […]

अयोध्या : भव्य राम मंदिर के गर्भ गृह में 18 जनवरी को प्रवेश करेंगे श्रीराम लला

अयोध्या, 15 जनवरी। अयोध्या धाम स्थित नव्य भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को प्रस्तावित श्रीराम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम और पूजन विधि 16 जनवरी, मंगलवार से शुरू हो जाएगी और जिस विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है, उसे 18 जनवरी को गर्भ गृह में अपने आसन पर खड़ा कर […]

वैचारिक जड़ों से भटक गई है कांग्रेस, जातिगत विभाजन को दे रही बढ़ावा, मिलिंद देवड़ा का आरोप

मुंबई, 15 जनवरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़ने और शिवसेना में शामिल होने के अपने फैसले को सही ठहराते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस अपनी वैचारिक एवं संगठनात्मक जड़ों से भटक गई है, वह जाति के आधार पर विभाजन को बढ़ावा दे रही है एवं कारोबारी घरानों को निशाना बना रही […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code