1. Home
  2. Vinayak Barot

Vinayak Barot

बसपा अकेली लड़ेगी लोकसभा चुनाव, मायावती ने फिर किया ऐलान

लखनऊ, 19 फरवरी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने सोमवार को एक बार फिर दोहराया कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अफवाहों से सावधान रहने को कहा। मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बसपा किसी भी […]

GBC 4.0: पीएम मोदी आज यूपी में 10 लाख करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ, ये है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

लखनऊ, 19 फरवरी। उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार के लिए सोमवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण होने जा रहा है। सोमवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी 4.0) के जरिए प्रदेश भर में 10 […]

धारा 370, 35ए को रद्द करने का फैसला एक भूल बोले गुलाम नवी आजाद

जम्मू 18 फरवरी। डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी ) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाने के फैसले को एक भूल करार दिया। प्रांतीय महासचिव महेश्वर सिंह द्वारा यहां पलौरा क्षेत्र में आयोजित एक सार्वजनिक सभा में बोलते हुए आजाद ने विकास के लिए मतदान करने और धर्म के नाम […]

केजरीवाल का दावा- ‘ED को रोक दें, PMLA की धारा 45 खत्म कर दें तो शिवराज व वसुंधरा अपनी पार्टी बना लेंगे’

नई दिल्ली, 19 फरवरी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि अगर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को रोक दिया जाए और धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) की धारा 45 को रद्द कर दिया जाए तो कोई भी नेता अपनी पार्टी बदलकर भाजपा में शामिल नहीं होगा तथा शिवराज सिंह चौहान एवं वसुंधरा राज […]

INDIA गठबंधन को लगा एक और झटका, नेशनल कॉन्फ्रेंस के बाद अब पीडीपी भी हुई अलग, महबूबा बोलीं- हम पूरी तरह तैयार

श्रीनगर, 19 फरवरी। जम्मू-कश्मीर में इंडिया गठबंधन को एक और झटका लगा है। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के बाद अब पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने भी लोकसभा चुनाव में अलग प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। पार्टी की संसदीय समिति जल्द ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगी। इससे पहले नेकां चुनाव लड़ने का एलान कर […]

पापुआ न्यू गिनी के ऊपरी इलाकों में आदिवासियों के बीच जारी संघर्ष में 64 लोग की मौत

पोर्ट मोरेस्बी, 19 फरवरी। पापुआ न्यू गिनी के ऊपरी इलाकों में आदिवासियों के बीच जारी लड़ाई में कम से कम 64 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। स्थानीय समाचार पत्र पोस्ट-कूरियर के अनुसार, एंगा प्रांत के वापेनमांडा में पुलिस ने पुष्टि की है कि रविवार सुबह लड़ाई […]

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, 16 मार्च को होगी अगली सुनवाई

नई दिल्ली, 17 फरवरी। उत्पाद शुल्क नीति मामले में ईडी के समन पर पेश न होने पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पेश हुए। मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कहा है कि अगली पेशी में मैं खुद आऊंगा। बजट सत्र के चलते इस बार […]

हत्या के दोषी भगोड़े को यूएई से पकड़कर भारत लाई सीबीआई, हाईकोर्ट 15 साल पहले सुना चुका है उम्रकैद की सजा

नई दिल्ली, 17 फरवरी। हत्या के मामले में दोषी भगोड़े को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समन्वय से शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से प्रत्यर्पित कराया गया। दोषी के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था और उसी माध्यम से उसे भारत वापस लाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि नरेंद्र सिंह […]

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जर्मनी और फ्रांस के साथ सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर

पेरिस,17 फरवरी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फ्रांस के साथ 10 वर्षीय द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये। जेलेंस्की ने इससे कुछ घंटे पहले ही जर्मनी के साथ भी इसी तरह के आधिकारिक समझौते पर हस्ताक्षर किये थे। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के दो साल पूरे होने वाले हैं और ऐसे में यूक्रेन […]

भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज से, पीएम मोदी पार्टी के चुनावी अभियान की व्यापक रूपरेखा करेंगे पेश

नई दिल्ली, 17 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक शनिवार से राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आरंभ होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के चुनावी अभियान की व्यापक रूपरेखा पेश करेंगे। राष्ट्रीय परिषद की इस बैठक में केंद्रीय मंत्री, पार्टी शासित […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code